फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rinku Singh's form has become a ray of hope, his morale boosted after his first match

Kanpur News: रिंकू सिंह की फॉर्म बनी उम्मीद की किरण, पहले मैच से बढ़ा मनोबल

Mon, 20 Oct 2025 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Rinku Singh's form has become a ray of hope, his morale boosted after his first match
ग्रीनपार्क में बल्लेबाजी करते रिंकू सिंह।   - फोटो : आर्काइव
कानपुर। बीसीसीआई की सबसे प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की टीम इस बार नए जोश के साथ मैदान में उतरी है। दो दशक से खिताब से दूर उप्र की टीम इस बार इंतजार को खत्म करने की कोशिश में है।
विज्ञापन


कप्तान करन शर्मा के नेतृत्व में टीम में प्रियम गर्ग, आर्यन जुयाल, अभिषेक गोस्वामी, शिवम मावी, विप्रराज निगम और रिंकू सिंह जैसे भरोसेमंद खिलाड़ी शामिल हैं जिन पर आने वाले मैचों में बेहतर प्रदर्शन का दारोमदार है।
विज्ञापन



टी-20 क्रिकेट में लगातार सफलता के बाद रिंकू सिंह ने रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में आंध्र प्रदेश के खिलाफ शानदार 165 रन की पारी खेली थी। अब 25 अक्टूबर को ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में रिंकू एक बार फिर टीम को जीत की राह पर ले जाने के लिए उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की रणजी यात्रा 2005-06 में अपने शिखर पर थी जब मोहम्मद कैफ की कप्तानी में टीम ने बंगाल को हराकर पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की थी। इसके बाद 2007-08 में यूपी की टीम फाइनल तक पहुंची लेकिन दिल्ली से हारकर खिताब से वंचित रह गई।

2015 से 2018 के बीच टीम का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं रहा और वह लीग दौर से ही बाहर होती रही। टीम के मुख्य कोच अरविंद कपूर का कहना है कि इस बार टीम का संयोजन पूरी तरह नया है। आंध्र प्रदेश के खिलाफ मैच में शुरुआती तीन दिन पिछड़ने के बावजूद चौथे दिन खिलाड़ियों ने शानदार वापसी की।


इस प्रदर्शन से टीम का मनोबल बढ़ा है। टीम अब आगामी मैचों में नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी। इस सत्र का पहला लक्ष्य नॉकआउट चरण में जगह बनाना है। इसके बाद खिताब की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed