फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ridicule of up police

किसने उड़ाया ‘यूपी पुलिस का भद्दा मजाक’, फोन लगाते ही बज रहे रोमान्टिक गाने

Thu, 25 May 2017 09:23 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 25 May 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
ridicule of up police
डेमो पिक
जरा सोचिए, अगर अाप जब आप किसी शिकायत के लिए पुलिस फोन कर रहे हों और कॉलरट्यून में अचानक बॉलीवुड के रोमान्टिक गाने बजने लगें तो कैसा लगेगा। महसूस कीजिए वो लम्हे जब आपके सामने एक बड़ा एक्सिडेंट हुआ है कई लोग मारे गए और कुछ लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हों और पुलिस को फोन लगाते ही ‘जब से तुझे मैने देखा  सनम, मेरी आँखों में तुम, मेरी सासाें में तुम' गाना बजने लगे। ऐसे हालातों में आप क्या सोचेंगे।  
विज्ञापन

ऐसा हर रोज हो रहा है यूपी के बरेली में। शिकायतकर्ताओं ने जब इसकी जानकारी बड़े अधिकारियों को दी तो उनके भी होश उड़ गए। बरेली के बारादरी और कैंटोन्मेन्ट पुलिस थाने के फोन नंबरों पर बॉलीवुड के गाने बजने की हर रोज कम्प्लेन आ रही हैं। 
विज्ञापन


 

 

यह कैसे एक्टिवेट हो गया

ridicule of up police
डेमो पिक
अभी कुछ ही ‌द‌िन हुएे थे ‌क‌ि राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की कुशल सेवाओं के लिए पुलिस पर खूब प्रशंसा की थी। किसी की नादानी या बदमाशी से यूपी पल‌िस का एेसा भद्दा मजाक बन गया है। इस मामले पर कैन्टोनमेंट पुलिस स्टेशन के अधीक्षक सतेंद्र पवार ने कहा, "कोई ऐसा प्रावधान नहीं है जिसके माध्यम से हम कॉलर ट्यून सेवा डायल-100 में लगा सकते हैं। मुझे यकीन नहीं है कि यह कैसे एक्टिवेट हो गया है।"

 

पहली बार ऐसा सुनने में आ रहा है

ridicule of up police
डेमो पिक
ज़्यादातर लोग डायल 100 से लैंडलाइन फोन का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि आपातकाल के दौरान इन्हें संबंधित मोबाइल नंबर के स्टेशन से संपर्क करना होता है। इसके अलावा  सभी स्टेशन अधिकारियों और पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को सीयूजी मोबाइल नंबर दिए गए हैं। ये केवल क्लर्क और अन्य स्टाफ सदस्यों के लिए है जो पुलिस स्टेशनों पर लैंडलाइन नंबर में शिकायतें प्राप्त करते हैं।  बारदरी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, "अधिकतर पुलिसवालों को तो ये पता भी नहीं होगा कि एक बॉलीवुड ट्रैक को कॉलर ट्यून के रूप में खेला जा रहा है ऐसी कभी कोई जानकारी नहीं मिली। पहली बार ऐसा सुनने में आ रहा है।’

 
विज्ञापन

परेशान आदमी नहीं सुनना चाहता रोमान्टिक गाने

ridicule of up police
डेमो पिक
इस मामले में प्रोफेसर वंदना ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कि यह बड़ी ही विचित्र बात है। एक व्यक्ति आमतौर पर आपातकाल के समय पुलिस को बुलाता है। ऐसे वक्त में कोई भी बॉलीवुड के रोमान्टिक सॉन्ग नहीं सुनना चाहता । वंदना बरेली कॉलेज में प्रोफेसर हैं। 
 

कॉलर ट्यून में बजते हैं ये गाने

ridicule of up police
डेमो पिक
‘जीता था जिसके लिए जिसके लिए मरता था​ इक तू ही वो लड़की है जिसे मैं प्यार करता था’
'जब से तुझे मैने देखा  सनम, मेरी आँखों में तुम, मेरी सासाे में तुम'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed