फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Reward of Rs 25,000 announced on BSP leader's brother Dabban

Kanpur News: बसपा नेता के भाई डब्बन पर 25 हजार का इनाम घोषित

Fri, 29 Sep 2023 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Reward of Rs 25,000 announced on BSP leader's brother Dabban
फर्रुखागबाद। बसपा नेता के भाई डब्बन दुबे पर एसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। डब्बन अपहरण रंगदारी व अवैध शस्त्र के मुकदमे में फरार चल रहा है। पुलिस ने पांच सितंबर को बसपा नेता के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा कर मुनादी करवाई थी।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी थाना बेवर इटावा रोड मोहल्ला मरकिचिया निवासी रवि मोहन सूरी ने मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव सहसापुर निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे (वर्तमान में फिरोजाबाद जेल में निरूद्ध), भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, पारिवारिक चाचा विनीत दुबे उर्फ बीनू, थाना बेवर गांव जगतपुर निवासी विजय विक्रम, आशुतोष दुबे उर्फ बॉबी, दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मऊदरवाजा थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस ने अपहृत को खोजकर चाचा विनीत दुबे उर्फ बीनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचक ने अनुराग दुबे उर्फ डब्बन सहित कई लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने डब्बन के खिलाफ गैर जमानतीय वांरट जारी कर कुर्की चस्पा की कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। पांच सितंबर को फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा में बसपा नेता के आवास पर पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा कर मुनादी कराकर डब्बन को हाजिर होने की चेतावनी दी थी। पुलिस की कई टीमें तभी से डब्बन की तलाश कर रही हैं। एसपी विकास कुमार ने डब्बन पर फरारी में 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed