फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Revolt of MLAs, Bahujan samaj party, Assembly elections

यूपी: विस चुनाव लड़ने का मन बना चुके उम्मीदवारों का मन हुआ खट्टा, इस वजह से टिकट की दावेदारी से पीछे हटे

Thu, 17 Jun 2021 03:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Jun 2021 03:28 PM IST
सार

बसपा की चुनावी रणनीति के हिसाब से ज्यादातर सीटों पर विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी एक वर्ष पहले ही घोषित कर दिए जाते थे। इस बार इसमें देरी हो रही है।

विज्ञापन
Revolt of MLAs, Bahujan samaj party, Assembly elections
बहुजन समाज पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो दिन पहले लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी के विधायकों की बगावत से स्थानीय स्तर पर भी पार्टी को झटका लगा है। पता चला है कि जो लोग बसपा से इस बार विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए उतावले थे, उन्होंने फिलहाल कदम पीछे खींच लिए हैं।
विज्ञापन


लोगों के बीच चर्चा है कि बसपा का जनाधार खिसकने की वजह से विधायकों ने बगावत की है। यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी में प्रत्याशियों के चयन को लेकर पिछले समय जो मानक बनाए गए हैं, इस बार भी उन्हें लागू किया जा रहा है। इस वजह से भी लोग आने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


नए घटनाक्रम को देखते हुए जिला स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक भी शुरू कर दी गई है। कानपुर में भी अगले तीन दिनों में बैठक प्रस्तावित है। बसपा की चुनावी रणनीति के हिसाब से ज्यादातर सीटों पर विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी एक वर्ष पहले ही घोषित कर दिए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार इसमें देरी हो रही है। पार्टी के सेक्टर प्रभारी अशोक सिद्धार्थ का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का इंतजार किया जा रहा है। इसी वजह से प्रत्याशियों की घोषणा में देरी हो रही है। विधायकों के बागी होने की बात पर उन्होंने कहा कि ये लोग पहले से ही पार्टी से निलंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed