{"_id":"606e9ccc8ebc3edc0649d2fd","slug":"revealed-in-the-report-of-the-ministry-of-textiles","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कपड़ा मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा, बीआईसी की संपत्तियों पर तीन सौ लोगों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कपड़ा मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा, बीआईसी की संपत्तियों पर तीन सौ लोगों का कब्जा
Thu, 08 Apr 2021 11:35 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
ब्रिटिश इंडिया कारपोरेशन (बीआईसी)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में बीआईसी के बेशकीमती बंगलों के अलावा उसकी कॉलोनी पर करीब 300 लोगों ने कब्जा कर रखा है। इसमें तमाम बाहरी लोगों के अलावा बीआईसी के पूर्व कर्मचारी और अधिकारी हैं। एक पूर्व आईपीएस भी हैं, जिन्होंने दो बंगलों पर कब्जा कर रखा है।
बीआईसी की ओर से कपड़ा मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। बीआईसी जल्द अवैध कब्जेदारों से इन्हें खाली करवाने वाली है। गृहमंत्रालय भी इसमें बीआईसी की मदद करेगा। सूत्रों के अनुसार बीआईसी ने सभी संपत्तियों का सर्वे कराया था। इसकी रिपोर्ट कपड़ा मंत्रालय भेजी गई थी।
इसमें पता चला है कि मकरावटगंज स्थित सेटलमेंट कॉलोनी, ग्वालटोली, वीआईपी रोड स्थित दो बंगलों, खलासी लाइन स्थित एक बंगले पर कब्जा है। इन संपत्तियों की कीमत 300 करोड़ से अधिक है। सूत्रों के अनुसार बीआईसी की बंदी से पहले इनका निपटारा किया जाएगा। सेटलमेंट कॉलोनी में बड़ी संख्या में बाहरी लोगों का कब्जा है।