{"_id":"5d6bf4bb8ebc3e0164406347","slug":"report-on-the-woman-who-accused-union-minister-sadhvi-niranjan-jyoti","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पर आरोप लगाने वाली महिला पर रिपोर्ट, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पर आरोप लगाने वाली महिला पर रिपोर्ट, जानिए क्या है पूरा मामला
Sun, 01 Sep 2019 10:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 01 Sep 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर में सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पर गंभीर आरोप लगाने वाली दुष्कर्म के आरोप में घिरे पूर्व प्रधान एवं रिटायर्ड फौजी की पत्नी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सांसद के कार्यालय प्रभारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
सांसद निरंजन ज्योति के कार्यालय प्रभारी कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हरिसिंहपुर कस्बा निवासी जोगेंद्र सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उनका आरोप है कि कलक्ट्रेट में शनिवार को रूरा चांदपुर में रहने वाले रिटायर्ड फौजी व पूर्व प्रधान रामकिशुन निषाद की पत्नी रमा निषाद ने इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मीडिया को लिखित और मौखिक रूप झूठी जानकारी देकर जिले की सांसद व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की छवि धूमिल करने की कोशिश की।

पुलिस ने आरोप लगाने वाली महिला को हिरासत में लिया, रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने लगाए थे गंभीर आरोप
केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति
- फोटो : अमर उजाला
रमा निषाद ने सांसद साध्वी निरंजन ज्योति पर 2014 के आम चुनाव में उसके पति (रिटायर्ड फौजी) से कर्ज के रूप में 15 लाख रुपये लेने का बात कही है। सांसद पर रकम हड़पने के लिए पति (रिटायर्ड फौजी) के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने का झूठा आरोप लगाया है।
महिला के आरोप बेबुनियाद है। रमा निषाद के इस कृत्य से सांसद की राजनीतिक, सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। इससे पहले भी पूर्व फौजी ने फेसबुक पर गलत टिप्पणी की थी। रमा निषाद ने ब्लैकमेलिंग, नाजायज दबाव बनाने के लिए यह आरोप लगाए हैं।
उन्होंने पुलिस से मांग की है कि आरोप लगाने वाली महिला से पूछताछ की जाए कि 15 लाख रुपये कहां से आए। इस गलत बयानबाजी से पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई है। मंत्री की छवि को धूमिल किया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।