फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report on 33 spies and 200 unknowns

33 सपाइयों और 200 अज्ञात पर रिपोर्ट

Thu, 15 Jul 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Report on 33 spies and 200 unknowns
गुरसहायगंज(कन्नौज)। तालग्राम ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन के दौरान तेराजाकेट में हुए बवाल में एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें 37 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, पथराव, फायरिंग कर सोने की जंजीर और रुपये लूट ले जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पहले से दर्ज मुकदमे में इस प्रार्थना पत्र को भी शामिल कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना तालग्राम के गांव मधई नगला, बेहटा खास निवासी राजेश सिंह भदौरिया ने पुलिस को बताया कि आठ जुलाई को वह अपनी रिश्तेदार सुमन सिंह के साथ ब्लॉक में नामांकन में जा रहे थे। तालग्राम और गुरसहायगंज की ओर से अवैध असलहा, बंदूक, सरिया लोहे की रॉड, पत्थर आदि से लैस लोगों ने हमला बोल दिया। इनमें ग्राम मलिकपुर निवासी राजेश यादव, जमीन तूफानी, डावर अली, शमीम, जैनुल अली, जहरुल अली, ग्राम कटकैया के अजय यादव, पिंटू यादव, बऊआ यादव, ग्राम मौरा के अनुज यादव, ग्राम आदिनगर के बबलू यादव, अंकित यादव, धर्मेंद्र सिंह, सभापुर के रोहित यादव, सौरभ सिंह, इनके साथ विपिन यादव, राजेश जाटव, टिल्लू यादव, कयूम खां, जसवंत यादव, अंकित यादव, जनवेश यादव, जितेंद्र सिंह, इसनेद सिंह, हरगोविंद, राजकिशोर, धर्मजीत, मोनू यादव, शरीफ अली, ग्रीन गैंग की अंगूरी धारिया, तिर्वा की हाजरा बेगम, सत्यवीर, धर्मेंद्र सिंह ग्राम डुडवा बुजुर्ग के राशिद, सुनील कुमार और 200 अज्ञात लोग शामिल थे।
विज्ञापन

इस हमले में वह और सुमन सिंह घायल हो गईं। आरोपियों ने मुझसे और आशीष से सोने की जंजीर और 28000 की नगदी लूट ली थी। इस प्रार्थना पत्र को पुलिस ने थाना तालग्राम के दरोगा नन्हें लाल यादव के दर्ज कराए मुकदमे में शामिल कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed