फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report of embezzlement filed against the secretary of the cooperative society

Kanpur News: सहकारी समिति के सचिव पर गबन की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 09 Jun 2025 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 09 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Report of embezzlement filed against the secretary of the cooperative society
झींझक। सहकारी समिति भंदेमऊ व मंगलपुर के सचिव ने खाद-बीज बेचकर 115426 रुपये खर्च कर लिए। तीन सदस्यीय समिति की जांच में गबन की पुष्टि हुई थी। एसपी के आदेश पर मंगलपुर थाना में तत्कालीन सचिव पर सरकारी धनराशि गबन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अपर जिला सहकारी अधिकारी मनोज कुमार यादव ने एसपी अरविंद मिश्र को शिकायती पत्र दिया था। बताया कि देवरा निवासी कमल सिंह पूर्व में संदलपुर ब्लॉक की सहकारी समिति भंदेमऊ व झींझक ब्लॉक की मंगलपुर सहकारी समिति में सचिव के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जिला सहकारी बैंक की शाखा संदलपुर से 928008 रुपये व जिला सहकारी बैंक झींझक से 226260 रुपये लेकर खाद बीज मंगवाई थी। जिसकी बिक्री के बाद उन्होंने धनराशि खर्च कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 जनवरी को मामले में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई थी। टीम की रिपोर्ट में सचिव दोषी पाए गए थे। इसके बाद 4 अप्रैल को टीम ने दोबारा जांच की, उसमें भी सचिव दोषी मिले।

इसपर 16 अप्रैल को सचिव कमल सिंह ने कार्यालय में शपथ पत्र देकर दोनों समितियों से गबन की धनराशि को जमा करने के लिए समय मांगा, लेकिन धनराशि जमा नहीं की।
मंगलपुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर तत्कालीन सचिव पर सरकारी धनराशि का गबन करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed