फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Report filed against 17 including Ramlila organizers for ignoring Kovid rules

कोविड नियमों की अनदेखी पर रामलीला आयोजकों समेत 17 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 29 Jan 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Report filed against 17 including Ramlila organizers for ignoring Kovid rules
डेरापुर। क्षेत्र के खल्ला गांव में तीन दिन से चल रही रामलीला कार्यक्रम में कोविड नियमों का पालन न करने पर नौ नामजद व आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खल्ला गांव में श्रीभगवान परशुराम सांस्कृतिक समिति की ओर से 26 जनवरी से तीन दिवसीय रामलीला व धनुष यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कोविड नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहां आने वाले लोग न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी के नियम का पालन कर रहे हैं। वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि आयोजक कृष्णमोहन शुक्ला, रिंकू शुक्ला, सोनल द्विवेदी, अनिल शुक्ला, कृष्णमुरारी द्विवेदी, अनिल पांडेय, राहुल द्विवेदी, आशु शुक्ला, ईश्वर नारायण शुक्ल समेत नौ नामजद व आठ अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed