फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Report against 12, including MP's son and nephew in farrukhabad

फर्रुखाबाद: चाकू से हमले में मौरंग कारोबारी के घायल होने का मामला, सांसद के पुत्र, भतीजे समेत 12 के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 23 Aug 2020 09:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 23 Aug 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
Report against 12, including MP's son and nephew in farrukhabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज में हमले में घायल मौरंग कारोबारी की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के पुत्र, भतीजे, सांसद प्रतिनिधि समेत छह नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सांसद के प्रतिनिधि पर पति पर चाकू से हमला करने और समर्थक पर फायर करने का आरोप लगाया है। एक समर्थक का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। सांसद ने थाने पहुंचकर बगैर जांच किए रिपोर्ट दर्ज करने पर विरोध जताया।
विज्ञापन


बाद में सांसद के समर्थक की तहरीर पर मौरंग कारोबारी समेत तीन के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट निवासी मुधबाला सिंह पत्नी विक्रांत राजपूत उर्फ राना सरकार ने भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के पुत्र अर्पित राजपूत, भतीजे राहुल राजपूत, प्रतिनिधि रजनेश राजपूत, प्रदीप राजपूत व थाना कंपिल के गांव कुतुबुद्दीनगर निवासी सेक्टर अध्यक्ष शिवकुमार, अंकज राजपूत व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पति कार से शनिवार को कन्नौज से छिबरामऊ-जहानगंज मार्ग होते हुए बघार नाला स्थित मौरंग-गिट्टी की दुकान पर जा रहे थे। इस दौरान छिबरामऊ से दो कार व बाइकों पर सवार लोग पति का पीछा करने लगे। जहानगंज थाने के गांव महरूपुर खार के पास पति की कार को ओवरटेक कर रोक लिया।

कार के रुकते ही आरोपी प्रदीप ने पति पर असलहे से गोली चला दी, लेकिन फायर मिस हो गया। तभी सांसद प्रतिनिधि रजनेश राजपूत ने पति पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीण बीचबचाव करने पहुंचे। एक ग्रामीण धर्मेंद्र डंडा लगने से घायल हो गया।

गांव के लोगों ने घेराबंदी करके कुतुबुद्दीनगर निवासी शिवकुमार बाथम को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने सांसद के समर्थक शिवकुमार का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। एसपी डॉ अनिल मिश्रा ने बताया कि घायल कारोबारी की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

सांसद बोले
फर्रुखाबाद से भाजपा के सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि ‘हमारी सरकार में बिना जांच के बेटे व भतीजे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होना दुर्भाग्यपूर्ण है’।

करीब एक घंटे थाने में रुके रहे सांसद
बेटे, भतीजे और समर्थकों पर रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी पर सांसद मुकेश राजपूत रविवार की दोपहर जहानगंज थाने पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष से बगैर जांच के रिपोर्ट दर्ज किए जाने पर नाराजगी जताई। सांसद ने कहा कि विवाद होने पर समर्थक विनोद ने तहरीर दी थी, जिसपर जांच की बात कहकर टरका दिया गया। सांसद के थाने में करीब एक घंटा बैठे रहने के बाद समर्थक विनोद की तहरीर पर मौरंग कारोबारी समेत तीन के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed