फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Remdesivir Injection, case of applying remdesivir to the dead

‘मुर्दों’ को रेमडेसिविर लगाने का मामला: नर्सिंग स्टाफ ने सीएमएस को घेर कहा- हमें शिकार बनाया जा रहा, न्याय दिलाएं

Thu, 17 Jun 2021 01:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 17 Jun 2021 01:51 PM IST
सार

नर्सों का कहना है पूरे मामले में सच छिपाने की कोशिश हो रही है। डॉ. ज्योति सक्सेना से नर्सिंग स्टाफ ने हाथ जोड़कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। नर्सिंग स्टाफ ने इस पूरे मामले में खुद को बेकसूर बताया है।

विज्ञापन
Remdesivir Injection, case of applying remdesivir to the dead
नर्सिंग स्टाफ ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के समक्ष अपना पक्ष रखा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मुर्दों के नाम रेमडेसिविर इंडेंट किए जाने के मामले में नर्सों ने हैलट की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्योति सक्सेना का घेराव किया। उनका कहना था कि इस प्रकरण में उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है। जांच कमेटी के रिपोर्ट देने के बाद सिस्टर इंचार्ज और एक फार्मासिस्ट के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई हुई थी और नौ स्टाफ को नोटिस दिया गया था।
विज्ञापन


उनसे प्रकरण में स्पष्टीकरण मांगा गया था। सभी नर्स अपना स्पष्टीकरण लेकर पहुंची थीं। गुरुवार दोपहर को नर्सों ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का उनके कक्ष में घेराव किया था। उनका कहना था कि उन्हें चोर समझा जा रहा है। जिनके खिलाफ कार्रवाई हुई है, उनके मोहल्ले के लोग हंसी उड़ा रहे हैं जबकि इस प्रकरण से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन


जो दोषी हैं जांच करके कार्रवाई की जानी चाहिए। नर्सों के सिर पर ठीकरा न फोड़ा जाएगा। कुछ ने यह भी सवाल उठाया कि सिस्टर इंचार्ज को बिना स्पष्टीकरण मांगे ही निलंबित कर दिया गया। यह तरीका गलत है। नर्सें काम भी करें और टॉर्चर भी झेलें। एक स्टाफ ने बताया कि वे स्पष्टीकरण लेकर गईं थीं लेकिन लिया नहीं गया। बाद में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ.सक्सेना के समझाने पर वे मान गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed