फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   religious conversion in Hamirpur, six cases have been registered in different police stations in three years

UP: हमीरपुर में नहीं थम रहीं मतांतरण की घटनाएं, तीन साल में अलग-अलग थानों में दर्ज हो चुके हैं छह मामले

Thu, 28 Dec 2023 01:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 28 Dec 2023 01:01 PM IST
सार

Hamirpur News: मतांतरण को लेकर शासन सख्त है, जिसे रोकने के लिए नए कानून भी लागू किए गए है। हालांकि जिले में लगातार मतांतरण की घटनाएं हो रही हैं। तीन साल में अलग-अलग थानों में छह मामले दर्ज हो चुके हैं।

विज्ञापन
religious conversion in Hamirpur, six cases have been registered in different police stations in three years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले में मतांतरण रोकने को बनाए गए नियम कानूनों के बाद भी जिले में मामले थम नहीं रहे है। बीते तीन वर्षो में कुल छह मामले दर्ज हुए। जिनमें पांच मामले मौजूदा वर्ष के है। मतांतरण को लेकर शासन सख्त है, जिसे रोकने के लिए नए कानून भी लागू किए गए है।

विज्ञापन

इसके बाद भी जिले में ऐसे मामले थम नहीं रहे है। वर्ष 2021 में मौदहा कोतवाली क्षेत्र से एक नाबालिग को बलरामपुर निवासी युवक भगा ले गए। जिन पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के साथ मतांतरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी प्रकार 18 मई 2023 को मौदहा कस्बा निवासी एक युवती का मतांतरण कराने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

19 मई 2023 को मौदहा कोतवाली में एक पीड़िता ने बहन का मतांतरण कराने का मुकदमा दर्ज कराया। 16 अगस्त 2023 को फतेहपुर जनपद के चांदपुर थाने में मतांतरण का मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें मौदहा कस्बे एक स्कूल से जुड़े युवक उपेंद्र निषाद को आरोपी बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 लोगों पर मतांतरण व सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया
इसके बाद में एक मिशन स्कूल के प्रधानाचार्य अभिनवदास को भी आरोपी बनाया गया, जिसके बाद में आरोपी की बेल हो गई। चार नवंबर को बिवांर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शुआट्स प्रयागराज से जुड़े 11 लोगों पर मतांतरण व सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। छठवां मामला मंगलवार रात सदर कोतवाली में मौदहा में तैनात नायब तहसीलदार समेत अन्य पर दर्ज कराया गया।

आरोपी नायब तहसीलदार के खिलाफ विभागीय जांच
नायब तहसीलदार द्वारा नियम विरुद्ध ढंग से धर्म परिवर्तन कर बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने के मामले में जांच शुरू हो गई है। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने पर उसे राजस्व परिषद भेजा जाएगा। जहां से कार्रवाई की जाएगी।

रागौल स्थित मस्जिद में रविवार तड़के कराया गया निकाह
पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच में रागौल स्थित एक मस्जिद में रविवार तड़के निकाह कराए जाने की बात सामने आई है। जिसमें शामिल मुस्लिम महिला के मौसा व मौलाना को पुलिस ने आधी रात हिरासत में ले लिया।

खंगाला जा रहा निकाह कराने वाले मौलवियों का रजिस्टर
नायब तहसीलदार का मामला चर्चा का विषय बना है। जिसमें प्रशासन व पुलिस विभाग अपनी जांच में जुटा है। पुलिस निकाह कराने वाले मौलवियों का रजिस्टर खंगाल रही है। पुलिस मामले में शामिल एक और मौलाना की तलाश कर रही है।

हिरासत दौरान प्रेमिका को बचाने की फरियाद
पुलिस हिरासत के दौरान नायब तहसीलदार के मोबाइल पर प्रेमिका का फोन घनघनाता रहा, लेकिन पुलिस ने बात नहीं करने दी। पूछताछ के दौरान वह पुलिस से प्रेमिका के बचाने की गुहार लगाता रहा।

बवाल से बचने को सदर कोतवाली में की गई कार्रवाई
पूरा मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र का है, लेकिन नायब तहसीलदार की पत्नी के आने के बाद कार्रवाई सदर कोतवाली में की गई। इसके पीछे किसी प्रकार के बवाल से बचने का कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed