फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   religious conversion case in kanpur, crime in kanpur

जबरन धर्मांतरण: किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर कराया धर्म परिवर्तन, पुलिस ने युवक को भेजा जेल

Wed, 28 Jul 2021 10:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Jul 2021 10:29 PM IST
सार

पुलिस ने मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
religious conversion case in kanpur, crime in kanpur
धर्म परिवर्तन प्रकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जूही थाना क्षेत्र में जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। जहां युवक ने पहले किशोरी को अपने प्रेमजाल में फांसाया। फिर परिजनों की मदद से धर्म परिवर्तन करा तीन दिन तक घर में बंधक बना कर रखा। जानकारी के बाद परिजनों ने युवक के खिलाफ जूही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया। जूही निवासी ई-रिक्शा चालक के परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटियां व एक बेटा है। पत्नी घरों में चौका बर्तन करती है। ई रिक्शा चालक ने बताया कि बीती 17 जुलाई की शाम उनकी 14 वर्षीय बेटी घर से लापता हो गई थी।
विज्ञापन


दो दिन बाद इलाकाई लोगों से पता चला कि उनकी बेटी को घर से कुछ दूरी पर रहने वाले गैर समुदाय का युवक मुन्ना अपने साथ ले गया है। उसे अपने परिवार की मदद से घर में बंधक बनाकर रखा गया है। बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया है। अब उसपर शादी का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने जूही पुलिस को दी। पुलिस ने मुन्ना के घर से किशोरी को बरामद कर लिया। इसके बाद उसका बयान दर्ज कर किशोरी के परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

युवक पर कार्रवाई, परिजनों पर मेहरबानी का आरोप
किशोरी के पिता ने बताया कि युवक उनके पड़ोस में स्थित एक टायर की दुकान में कटिंग का काम करता था। उसने धीरे-धीरे परिवार से नजदीकियां बढ़ाई। फिर मौका पाकर उनकी बेटी को प्रेमजाल में फांस लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल तो भेज दिया, लेकिन उसका साथ देने वाले परिजनों पर कोई कार्रवाई नहीं की। उनका कहना था कि मुन्ना ने परिजनों के साथ उसे बंधक बनाया था। 

नहीं कराए मजिस्ट्रेटी बयान
जूही पुलिस ने 19 जुलाई को किशोरी को मुन्ना के घर से बरामद किया था। इसके बाद उसका  मेडिकल कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। जबकि नियम यह है कि पुलिस को मेडिकल कराने के तत्काल बाद ही किशोरी का 164 के तहत मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराना चाहिए। लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया। थाना प्रभारी का कहना है कि कोरोना के कारण बयान नहीं कराए हैं। जल्द ही कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed