फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Relief from the sun during the day, chills again in the evening, minimum temperature recorded at 5.6 degrees

दिन में धूप से राहत, शाम को फिर ठिठुरे लोग, 5.6 डिग्री दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

Mon, 03 Jan 2022 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Relief from the sun during the day, chills again in the evening, minimum temperature recorded at 5.6 degrees
रनियां में धूप निकलने पर छत पर बैठकर स्वेटर बुनती महिलाएं। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। मौसम का मिजाज रोज बदल रहा है। रविवार को सुबह से धूप निकली तो लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। बुजुर्ग व महिलाएं धूप में बैठे दिखे। हालांकि शाम होते ही फिर से गलन बढ़ गई। इससे लोग जल्द ही काम निपटा कर घरों की ओर निकल गए।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोप बना होने से शीतलहर लगातार जारी है। हालांकि धूप निकलने से लोगों को राहत भी मिल रही है। सोमवार को सुबह से ही धूप निकलने पर महिलाएं व बुजुर्ग छत पर पहुंच गए। धूप सेंकने के साथ ही महिलाओं ने स्वेटर बुने।
विज्ञापन

सुबह कोहरा कम होने से वाहनों ने रफ्तार पकड़ी। हालांकि शाम को बर्फीली हवा की वजह से गलन बढ़ गई। 2.2 किमी की रफ्तार से चली उत्तर पश्चिमी हवा ने शाम से लोगों को ठिठुरने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गलन बढ़ने पर लोग जल्द काम पूरा कर घरों की ओर निकल गए। वहीं शाम के शमय अलाव के पास लोग जमा रहे। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शीतलहर का प्रकोप अभी जारी रहेगा।
अब बारिश की कोई संभावना नहीं है। किसान फसलों में सिंचाई व निराई गुड़ाई का काम कर सकते हैं। अभी एक दो दिन सुबह व रात के समय मध्यम से घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। वहीं तापमान भी गिर सकता है। इससे ठंड बढ़ेगी।
ठंड लगने से सफाई कर्मी की तबीयत बिगड़ी, मौत
रूरा। बनीपारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात संविदा सफाई कर्मी की ठंड लगने से एक सप्ताह पूर्व तबीयत बिगड़ गई थी। इलाज के दौरान उसकी रविवार को मौत हो गई। देवकीपुरवा निवासी अशोक (47) बनीपारा प्राथमिक अस्पताल में संविदा सफाई कर्मी था।

ठंड लगने से एक सप्ताह पूर्व उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर अशोक को कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed