फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Relatives did not perform last rites of farmer's dead body in Kanpur Dehat

किसान की हत्या: परिजनों ने नहीं किया था शव का अंतिम संस्कार, परिजन बोले- विधायक दे रही हैं संरक्षण

Sun, 27 Nov 2022 03:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 27 Nov 2022 03:50 PM IST
सार

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव में सिंचाई के लेनदेन में लाठी-डंडों से पीटकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने रविवार दोपहर तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया था। 

विज्ञापन
Relatives did not perform last rites of farmer's dead body in Kanpur Dehat
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में सिंचाई का हिसाब करने के किसान की हत्या कर दी गई थी। रविवार को परिजनों ने दोपहर दो बजे तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया।  सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर अंतिम संस्कार के लिए राजी कर लिया है। बता दें कि शुक्रवार को हमीरपुर गांव निवासी मन्नूलाल (60) को गांव का सुनील कुमार सिंचाई का हिसाब करने की बात कहकर बाइक से नलकूप पर ले गया।
विज्ञापन

वहां पहले से मौजूद सुनील कुमार के सगे भाई अनिल व प्रदीप ने लाठी डंडों से बेरहमी के साथ मारपीट की, जिससे मन्नूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया । मन्नूलाल को परिजन सीएचसी ले गए, वहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया था। मृतक के बेटे शिव सिंह की तहरीर पर पुलिस ने नामजद तीन सगे भाइयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पोस्टमार्टम देर से होने के कारण शव का अंतिम संस्कार रविवार सुबह होना था, लेकिन परिजनों ने धारा 304 में दर्ज रिपोर्ट को 302 में बदलने, नामजद हत्या आरोपियों को गिरफ्तार करने व शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। 

सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्रा ने मौके पर फोरेंसिक टीम बुलवा कर साक्ष्य  संकलित करवाने के साथ-साथ परिजनों को समझा-बुझाकर अंतिम संस्कार के लिए राजी कर लिया है।  समाचार लिखे जाने तक परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे।

परिजनों ने लगाए विधायक पर संरक्षण का आरोप
रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार पर हत्या आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पहले नामजद सगे भाइयों  की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्यारोपी विधायक पूनम संखवार के यहां रुके हैं। इस वजह से पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है।

इस संबंध में विधायक पूनम संखवार ने बताया कि मृतक व आरोपी संखवारसमाज के हैं। उनके गांव की कई बहन बेटियां हमीरपुर गांव मे ब्याही है। इस नाते लोग रिश्तेदारी की बात कह रहे हैं। अपराधी की जगह जेल में होती है। हत्यारोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए, उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed