फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Refusing to marry after seeing a bridegroom of double age

दोगुनी उम्र के दूल्हे को देख शादी से इंकार

Sun, 10 Jul 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Refusing to marry after seeing a bridegroom of double age
कालपी। नगर के तरी बुलदा मोहल्ले में एक शादी में दुल्हन ने दूनी उम्र के दूल्हे को देखते ही शादी से इन्कार कर दिया। इससे वहां हलचल मच गई। परिजनों व रिश्तेदारों ने बेटी को समझाने की कोशिश की पर वह नहीं मानी। इसके बाद मामला कोतवाली पहुंचा और दोनों पक्ष में समझौता हो गया। इसके बाद दूल्हे की शादी मोहल्ले की ही दूसरी लड़की से आननफानन में की गई।
विज्ञापन

कानपुर देहात जनपद के ग्राम सरौठा भरतौली से एक युवक की बारात शनिवार की रात नगर के तरी बुलदा मोहल्ले में आई थी। रात में शादी की रस्में चल रही थी। इसी बीच 18 वर्षीय दुल्हन ने लगभग 36 वर्षीय दूल्हे को देखा तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। काफी देर तक दुल्हन को समझाया गया पर नहीं मानी। तब मामला कोतवाली पहुंचा। इसके बाद नाते रिश्तेदारों ने बीच मे पड़कर मामले में समझौता करा दिया। मोहल्ले की ही दूसरी लड़की के साथ आननफानन में युवक का विवाह कराया गया। कोतवाली इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि मामला कोतवाली आया था पर रिश्तेदारों ने पंचायत कर आपस में मामला निपटा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed