{"_id":"5d66dd928ebc3e01423258c9","slug":"refund-plans-for-tejas-being-late-for-more-than-an-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजस में मिल सकता है दो बार खाना, मुफ्त चाय और.. एक घंटे से ज्यादा लेट होने पर रिफंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजस में मिल सकता है दो बार खाना, मुफ्त चाय और.. एक घंटे से ज्यादा लेट होने पर रिफंड
Thu, 29 Aug 2019 01:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 29 Aug 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
Tejas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस के प्रति यात्रियों को लुभाने के लिए हर कोशिश की जा रही है। दिल्ली से लखनऊ वाया कानपुर चलने वाली इस ट्रेन को आईआरसीटीसी चलाएगा। इस ट्रेन के एक घंटे से ज्यादा लेट होने पर यात्रियों को रिफंड करने की योजना है।
विज्ञापन
हालांकि जानकारी के मुताबिक यह रिफंड कैशबैक के तौर पर नहीं बल्कि भविष्य की यात्राओं में छूट के रूप में मिलेगा। हालांकि तमाम सुविधाओं की खबरों के बीच आम यात्रियों ने सवाल भी उठाए हैं।
विज्ञापन
..और भी लुभावने वायदे
यात्रियों को और भी लुभाने की तैयारियां हैं। मसलन दो बार खाना देना, फ्री चाय और काफी के लिए वेंडिग मशीन का इंतजाम, सीनियर सिटीजन के लिए 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट की तैयारी है। बीमा कंपनियों ने आईआरसीटीसी को यात्रियों को टिकट पर 50 लाख तक का इंश्योरेंस करने का ऑफर दिया है।
विज्ञापन
सुविधाओं पर सवाल भी उठाने लगे यात्री
- अगर आईआरसीटीसी ट्रेन को एक घंटे लेट होने पर यात्रियों को रिफंड करने का दावा कर रहा है, पर ट्रेन का संचालन तो रेलवे ही करेगा। ड्राइवर, पटरी, सिग्नल समेत पूरा ऑपरेटिंग सिस्टम तो भारतीय रेलवे का ही होगा। इसका मतलब रेलवे अपनी ट्रेनों को समय पर चला सकता है, लेकिन तेजस के लिए ही इतना आत्मविश्वास क्यों दिखा रहा है।
- राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस से कुछ ज्यादा टिकट देकर यात्रा करने वाले यात्री जाहिर तौर पर संपन्न परिवार से होंगे। अन्य ट्रेनों के जनरल और स्लीपर में सफर करने वालों की ट्रेन लेट होने पर रिफंड नहीं मिलेगा। जबकि रिफंड के असली हकदार वही यात्री हैं, जो महंगा सफर नहीं कर सकते हैं।