{"_id":"5726567e4f1c1bbe7b5cd189","slug":"record-fall-in-the-water-level-of-the-ganges-barrage","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा बैराज के जलस्तर में रिकॉर्ड गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा बैराज के जलस्तर में रिकॉर्ड गिरावट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर घटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोज चौरसिया
कानपुर। गंगा नदी के बाद अब गंगा बैराज के जलस्तर में भी रिकार्ड गिरावट होने से शहर में जल संकट और गहराने की आशंका है। बैराज पर सामान्य जलस्तर 112.60 सेंटीमीटर होना चाहिए, लेकिन रविवार को यह स्तर 111.30 मीटर रह गया। सिंचाई विभाग के अनुसार पिछले साल के मुकाबले गंगा में इस समय पानी 40 फीसदी कम है।
भीषण गर्मी और टिहरी बांध से पानी न छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर लगातार घट रहा है। सिंचाई विभाग के अनुसार शहर में पेयजल किल्लत के मद्देनजर गंगा बैराज से रोजाना इतना पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे जलकल विभाग के भैरोघाट पंपिंग स्टेशन को रोज 20 करोड़ लीटर पानी लेने में दिक्कत न हो। बैराज में बने ट्रीटमेंट प्लांटों से भी रोज 10 करोड़ लीटर से ज्यादा पानी पेयजल के लिए लिया जा रहा है। जितना पानी बैराज से दिया जा रहा है, उतना पानी पीछे से नहीं आ रहा है। इस वजह से बैराज में पानी का स्टाक लगातार घटता जा रहा है। यही हालात रहे तो बैराज से पानी की सप्लाई कम करनी पड़ेगी, तब पानी का संकट और गहराएगा। इस आशंका के मद्देनजर सिंचाई विभाग ने सहायक नदी रामगंगा से पानी लेना शुरू कर दिया है, पर वह भी नाकाफी साबित हो रहा है।
गंगा में बड़ा किया जा रहा है बंधा
d गंगा में लगातार पानी घटने का पता चलते ही रविवार को जलकल विभाग के महाप्रबंधक जवाहर राम भैरोघाट पंपिंग स्टेशन पहुंचे। उन्होंने मौके पर खड़े होकर गंगा में बंधा और बड़ा कराना शुरू किया। कर्मचारी और मजदूर लगाकर बोरियों में बालू भरवाकर बंधे में रखाई। गंगा बैराज जाकर भी स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
बैराज से आया गंदा पानी सप्लाई रोकी
कानपुर। गंगा बैराज से बेनाझाबर वाटर वर्क्स आई पाइप लाइन में रविवार को फिर गंदा पानी आने लगा। आननफानन जलापूर्ति रोकी गई। इससे शहर में साढ़े पांच करोड़ लीटर जलापूर्ति घट गई। कई मोहल्लों में पानी की समस्या खड़ी हो गई। 2 मई को भी संकट रहने के आसार हैं। बैराज से बेनाझाबर वाटर वर्क्स को रात में पानी न मिलने के कारण सुबह शहर के 67 वार्डों में कम पानी पहुंचा। लो-प्रेशर से नल आने की वजह से लोग परेशान रहे। जल निगम ने सुबह 10 बजे बेनाझाबर वाटर वर्क्स को पानी देना शुरू किया। पौने दो घंटे बाद ही इस पाइप लाइन से गंदा पानी आने लगा। जलकल विभाग की सूचना पर जल निगम ने दोपहर 12 बजे बैराज की लाइन से पानी देना बंद किया। तब तक डेढ़ करोड़ लीटर पानी ही मिल पाया था। जलकल विभाग ने भैरोघाट पंपिंग स्टेशन और लोअर गंगा कैनाल से मिले 25 करोड़ लीटर पानी को इस पानी के साथ शाम तक जोनल पंपिंग स्टेशनों, टंकियों में भेजा, लेकिन काम नहीं चल पाया। शाम को आधी भरी टंकियों से लो-प्रेशर से जलापूर्ति हो र्पाई।