{"_id":"5ee213b18ebc3e4328027b01","slug":"reality-of-making-open-cards-and-ration-distribution-in-front-of-the-nodal-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: नोडल अफसर के सामने खुली कार्ड बनाने और राशन वितरण की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: नोडल अफसर के सामने खुली कार्ड बनाने और राशन वितरण की हकीकत
Thu, 11 Jun 2020 04:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 11 Jun 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
कटियामऊ में निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से जानकारी करते अमृत त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में कोविड-19 के मद्देनजर शासन से जनपद के नोडल अधिकारी बनाए गए विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन अमृत त्रिपाठी के औचक निरीक्षण में अफसरों के दावों की पोल खुलने लगी है। गुरुवार को औचक निरीक्षण पर कछौना विकास खंड के ग्राम कटियामऊ पहुंचे नोडल अफसर के सामने ग्रामीणों ने राशन वितरण की हकीकत खोलकर रख दी।
और तो और प्रवासी श्रमिकों के राशन कार्ड जारी किए जाने को लेकर किए जा रहे दावों की सच्चाई भी निरीक्षण में सामने आ गई। कोविड-19 के मद्देनजर शासन की ओर से घोषित की गई योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन और प्रवासी श्रमिकों के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिहाज से आईएएस अफसर अमृत त्रिपाठी को जिले का नोडल अफसर बनाया गया था।
अब शासन ने उन्हें जनपद में राशन वितरण और गेहूं खरीद की हकीकत परखने के लिए भी अधिकृत किया है। इसी क्रम में गुरुवार दोपहर अमृत त्रिपाठी कछौना विकास खंड के ग्राम कटियामऊ पहुंचे। यहां राशन कार्ड बनाए जाने और राशन वितरण के बारे में उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की।
विज्ञापन
मौजूद अधिकारियों से भी जानकारी ली। इस दौरान पता चला कि 100 प्रवासी श्रमिक गांव में वापस आए हैं, लेकिन तीन का ही राशन कार्ड अभी तक बना है। बाकी राशन कार्ड अभी आनलाइन एप्रूवल के लिए ही लंबित हैं। इस स्थिति पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए दो दिन में लंबित आवेदनों को एप्रूव कराने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने उनसे वितरण के दौरान कम राशन मिलने की शिकायत की। इस पर नोडल अफसर ने एसडीएम संडीला मनोज श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि खाद्यान्न के स्टाक का सत्यापन कराएं और गड़बड़ी करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई करें।