{"_id":"5d621b528ebc3e01542f5ce5","slug":"real-estate-company-absconding-with-one-thousand-crore-rupees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक हजार करोड़ रुपये लेकर रियल एस्टेट कंपनी फरार, निवेश के नाम पर करीब दस हजार लोगों से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार करोड़ रुपये लेकर रियल एस्टेट कंपनी फरार, निवेश के नाम पर करीब दस हजार लोगों से ठगी
Sun, 25 Aug 2019 11:02 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 25 Aug 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नामी रियल एस्टेट कंपनी निवेश के नाम पर कानपुर के करीब दस हजार लोगों से एक हजार करोड़ रुपये लेकर फरार हो गई। ठगी का शिकार हुए लोग शनिवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे और शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर सीओ कोतवाली ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
कंपनी ने निवेशकों को रकम दोगुना से लेकर चार गुना करने का लालच दिया था। इसमें देश भर के दस लाख से अधिक लोग फंसे हैं। जिनसे कंपनी ने हजारों करोड़ रुपये वसूले। कोतवाली सीओ राजेश पांडेय के मुताबिक कंपनी का एक कार्यालय माल रोड पर था जो कि दो साल पहले बंद हो गया था।
विज्ञापन
इसके अलावा देश के अलग-अलग शहरों में उसके दफ्तर हैं। शिकायत के मुताबिक शहर के करीब दस हजार लोगों ने करोड़ों रुपये गंवा दिए। नौबस्ता निवासी तापस बकुली को करीब तीस लाख रुपये कंपनी से लेने थे, लेकिन समय पूरा होने से ठीक पहले कंपनी दफ्तर बंद कर भाग निकली। एसएसपी दफ्तर में कुछ वकील भी शिकायत करने पहुंचे।
उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय तक हो चुकी है। पीएमओ से जांच नजीराबाद सीओ के पास आई थी। पर, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का निकला। इसलिए अब आगे की कार्रवाई कोतवाली में होगी। पुलिस के मुताबिक कंपनी पर कोलकाती व रांची में भी एफआईआर दर्ज है। यहां जांच शुरू कर दी गई है। उसी आधार पर एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद जो तथ्य व साक्ष्य सामने आएंगे, उस आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। - राजकुमार अग्रवाल, एसपी पूर्वी