फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Raw liquor tweets told its address, could not be found on arrival in hardoi

कच्ची शराब ने ट्वीट कर बताया अपना पता, पहुंचने पर नहीं मिली, जानें पूरा मामला

Thu, 30 Apr 2020 10:48 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Apr 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
Raw liquor tweets told its address, could not be found on arrival in hardoi
कच्ची शराब ने किया ट्वीट - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में आमतौर पर किसी भी ट्वीट पर फौरन ही हरकत में आने वाली पुलिस मंगलवार को हुए एक ट्वीट पर हैरान रह गई। कच्ची शराब ने न सिर्फ खुद ट्वीट किया, बल्कि अपना पता भी बता दिया। ट्वीट को संज्ञान में लेकर एसपी ने पुलिस टीम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए तो कच्ची शराब की धरपकड़ के लिए अभियान चल निकला।
विज्ञापन

 
मामला यह है कि कच्ची शराब नाम के एक ट्विटर एकांउट से हरदोई पुलिस को ट्वीट किया गया। ट्विट करने वाले ने लिखा कि मै कच्ची शराब हूं, मेरा सेवन गांव में अधिकतर व्यक्ति करते हैं। अधिकतर व्यक्ति सेवन करने के बाद झगड़ा करते हैं और फिर आती है हमारी पुलिस।
विज्ञापन


यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल का उल्लेख करते हुए लिखा है कि पता नहीं क्या है पुलिस झगड़े के पास तो पहुंचती है। कच्ची शराब ने अपना वर्तमान पता सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम सर्रा को बताया। मामला ट्वीट का था तो हरदोई पुलिस ने इसका जवाब भी दिया और लिखा कि सुरसा के प्रभारी निरीक्षक को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरसा के प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम के साथ गांव में दबिश दी गई। शराब नहीं मिली, लेकिन शराब बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाला लहन बरामद हुआ है। लगभग दो क्विंटल लहन नष्ट कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed