{"_id":"5caf3a2cbdec2213f01bf59f","slug":"raw-liquor-caught-by-up-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए आई थी नकली शराब, कई जिलों में हो रही थी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए आई थी नकली शराब, कई जिलों में हो रही थी सप्लाई
Thu, 11 Apr 2019 06:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 11 Apr 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
बरामद दी गई नकली शराब (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने नकली शराब के खिलाफ छापा तेज कर दिया है। आठ जगह छापे में पुलिस ने भारी मात्रा में खाली क्वार्टर, मोनोग्राम, रैपर के साथ दो वाहन भी बरामद किए। पुलिस ने इटावा, हरदोई और कानपुर समेत जिले के सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के नाम अभी नहीं बताए हैं। अवैध शराब से जुड़े अन्य लोगों से संबंधों को लेकर छानबीन की जा रही है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने अभियान चलाया। इंदरगढ़ पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ जिले में आठ जगह छापे मारे।

कार से बरामद हुई नकली शराब की बोतलें
पुलिस ने एक स्कार्पियो और सेंट्रो कार से करीब 15 पैकेट खाली देसी शराब के क्वार्टर, ढक्कन, माधुरी ब्रांड के नकली रैपर, मोनोग्राम आदि बरामद किए। पुलिस ने कानपुर के किदवईनगर निवासी दो सगे भाइयों, इंदरगढ़ के कचाटीपुर गांव में रहने वाले एक युवक, बिलग्राम, हरदोई के दो और इटावा के दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए बड़े पैमाने पर नकली शराब बनाकर कई जिलों में सप्लाई की जा रही थी। पुलिस अन्य शराब माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि शराब का अवैध कारोबार करने वाले लोगों की तलाश में अभियान चल रहा है। जल्द खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।