फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rasulabad remained without electricity all day; sultry heat caused great distress.

Kanpur News: दिन भर गुल रही रसूलाबाद की बिजली, उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल

Mon, 29 Jun 2026 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 29 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Rasulabad remained without electricity all day; sultry heat caused great distress.
रसूलाबाद। बिल्हौर ग्रिड उपकेंद्र से रसूलाबाद नगर उपकेंद्र को जोड़ने वाली बिजली लाइन में फॉल्ट होने से रविवार सुबह करीब 10 बजे पांच हजार घरों की बिजली गुल हो गई। पूरे दिन बिजली के दर्शन नहीं हुए। घंटों बिजली गुल रहने से इन्वर्टर दगा दे गए। उमस भरी गर्मी में करीब 25 हजार लोग बेहाल रहे। देर शाम सात बजे तक बिजली नहीं आने से पेयजल किल्लत रही।
विज्ञापन

रसूलाबाद नगर के उपकेंद्र से 13 वार्डों के लगभग पांच हजार कनेक्शनों की बिजली आपूर्ति जुड़ी है। इसके साथ ही यहां तहसील, सीएचसी, थाना, ब्लॉक व अन्य सरकारी कार्यालय हैं। रविवार को दिन होने की वजह तहसील व ब्लॉक कार्यालय जरूर बंद रहे लेकिन अन्य कार्यालय खुले रहे। बिल्हौर ग्रिड उपकेंद्र से आयी 33 केवी मुख्य लाइन में सुबह 10 बजे फॉल्ट हो गया। इस पर बिजली गुल हो गई। घरों में पंखे, कूलर, फ्रिज, टीवी समेत सभी विद्युत उपकरण बंद हो गए। इधर घंटों बिजली नहीं आई तो इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। हालात ये हुए कि उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को परेशान होना पड़ा। लोग हाथ पंखा कर किसी तरह से राहत पाने का जतन करते रहे। महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गाें को खासी परेशानी हुई। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी तो पेयजल व अन्य घरेलू जरूरतों के लिए पानी की जरूरत पर लोगों को दूर लगे हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, बिजली न होने से बाजारों में भी कारोबार प्रभावित रहा। दुकानदारों के साथ ग्राहकों को परेशानी हुई। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से लाए गए वाटर कूलरों से भी गर्म पानी निकलता रहा तो राहगीर परेशान रहे। आलोक बाजपेई, कन्हैया लाल पांडेय, आनंद वर्मा, अटल बाजपेई आदि ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली न रहने से घरों में रहना मुश्किल हो गया। कई बार उपकेंद्र में संपर्क किया तो फॉल्ट ठीक कराने जाने का आश्वासन मिलता रहा। एसडीओ शहादत सलीम ने बताया कि बिल्हौर से आई 33 केवी विद्युत लाइन में फॉल्ट हो गया है। अभी एक जगह फॉल्ट मिला है। इसे ठीक करा लिया गया है। अन्य फॉल्ट का पता लगाने के लिए पेट्रोलिंग की जा रही है। मरम्मत कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। बता दें कि बिल्हौर से रसूलाबाद तक 33 केवी विद्युत लाइन करीब 40 किलोमीटर लंबी है। इस लाइन में आए दिन फॉल्ट होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed