फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rapid firing in fishing dispute, 9 in custody

फर्रुखाबाद: मछली मारने के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, नौ लोग हिरासत में

Thu, 29 Oct 2020 11:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rapid firing in fishing dispute, 9 in custody
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के कंपिल में मछली मारने के विवाद में मधवापुर में दो पक्षों में दिन-दहाड़े ताबड़तोड़ करीब 80 राउंड फायरिंग हुई। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी कई राउंड फायर हुए।
विज्ञापन


पुलिस नौ लोगों को पकड़कर थाने ले आई। पकड़े गए लोगों के पास से कई अवैध असलहे बरामद हुए। मधवापुर गांव से कुछ दूरी पर सोता है। इसमें सैलाब आने पर पानी भर जाता है। मछलियों की संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन


सिरसा निवासी विनोद उर्फ बिन्ना गुरुवार दोपहर बाद अपने दर्जन भर साथियों के साथ बाइकों से खेतों से होते हुए सोता में मछली मारने गया था। खेतों में खड़ी सरसों की फसल को बाइकों से काफी नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधवापुर के निकट विनोद अपने साथियों के साथ मछली मार रहा था। जानकारी मिलने पर गांव के रामसिंह परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। मछली मारने का विरोध किया तो दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई।

दोनों पक्षों के लोग मौके पर आ गए। विवाद बढ़ते ही ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। इससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर यूपी 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दबंग पुलिस के सामने भी फायरिंग करते रहे।

फायरिंग देख पुलिस आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। कुछ देर बाद पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से दोनों पक्षों के 9 लोगों को थाने ले आई। अन्य फरार हो गए। फायरिंग के दौरान रामसिंह के पुत्र धीरज, अर्जुन व दूसरे पक्ष से विनोद उर्फ बिन्ना, स्वदेश घायल हो गए।

पुलिस ने पकड़े गए लोगों से कई अवैध असलहे बरामद किए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार करीब 80 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों में मछली मारने को लेकर विवाद हुआ है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed