फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rape victim's maternal relatives accused of murder, evidence not found

दुष्कर्म पीड़िता के मायके वालों पर हत्या का आरोप, नहीं मिले साक्ष्य, किसी भी संदिग्ध की घटनास्थल पर लोकेशन नहीं

Fri, 06 Aug 2021 07:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 06 Aug 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Rape victim's maternal relatives accused of murder, evidence not found
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के काकादेव में दुष्कर्म पीड़िता की मौत के मामले में पति ने मृतका के माता-पिता और भाई-भाभी के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस की शुरुआती जांच में आरोपों के संबंध में साक्ष्य नहीं मिले हैं। यहां तक कि घटनास्थल पर आरोपियों की लोकेशन भी नहीं मिली। पुलिस की जांच लगभग अंतिम दौर में है।
विज्ञापन


साकेतनगर निवासी पीड़िता सोनीपत में पति के साथ रहती थी। पीड़िता ने अपने सगे भाई पर दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान होने थे। इससे पहले सोमवार रात काकादेव स्थित चाचा के घर पर तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि वह तीन माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन


इसमें गर्भाशय फटने और अत्यधिक होने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। काकादेव इंस्पेक्टर कुंज बिहारी मिश्रा ने बताया कि मृतका के पति ने तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। जांच की गई तो पता चला कि मृतका काकादेव में अपने चाचा के घर थी। उसके माता-पिता व भाई-भाभी की वहां मौजूदगी नहीं पाई गई है। फिलहाल, हत्या के संबंध में कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृतका की मौत हत्या नहीं है। पुलिस जल्द जांच पूरी कर उच्चाधिकारियों को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने मृतका के पति पर लगाया आरोप 
मृतका की मां ने बताया कि चार-पांच माह पहले सब ठीक था। यहां तक कि उनकी बेटी अपनी भतीजी के लिए कपड़ों की खरीदारी की तैयारी कर रही थी। इसी के कुछ दिन बाद उनके पति यानी मृतका के पिता का हैदराबाद में हार्निया का ऑपरेशन हुआ तो वहां बेटी और दामाद आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके दामाद ने साले की बेटी और पत्नी से छेड़छाड़ की।

विवाद हुआ तो माफी मांगी और परिवार समेत लौट गए। इसके बाद बेटी ने अपने भाई पर ऐसा आरोप लगाया कि विश्वास नहीं हुआ। आरोप पर केस तो दर्ज हो गया, लेकिन सच यही है कि इस घटना से पहले भाई-बहन में अटूट प्रेम था। उनका कहना है कि दामाद ने उनकी बेटी का इस्तेमाल किया, ताकि खुद पर केस दर्ज न हो सके। 

पढ़ाई में अव्वल थी पीड़िता
मां ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में अव्वल थी। बैंक में पीओ की नौकरी के लिए उसका चयन हुआ था, फिर जीएसटी विभाग में भी इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति मिली थी, लेकिन उसने नौकरी छोड़ दी थी। आरोप लगाया कि उनके दामाद ने बेटी का जीवन बर्बाद कर दिया। अब उनका पूरा परिवार बिखर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed