{"_id":"62ff9006428bb25cff5215f2","slug":"rape-on-the-pretext-of-marrying-a-teenager-in-hardoi-case-filed-against-the-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: किशोरी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, प्रेमी ने गर्भवती प्रेमिका को चाकू मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: किशोरी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, प्रेमी ने गर्भवती प्रेमिका को चाकू मारकर किया घायल
Fri, 19 Aug 2022 07:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 19 Aug 2022 07:00 PM IST
सार
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्रेमी के परिजनों को मनाने पहुंची किशोरी को गाली गलौज कर भगा दिया। वहीं, जब इसका पता प्रेमी को चला, तो उसने गर्भवती प्रेमिका और उसके परिजनों पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
दुष्कर्म का मामला।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक ने दूसरे समुदाय की किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने पर शादी से इंकार कर दिया। किशोरी की मां आरोपी के घर पहुंची, तो मारपीट कर भगा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र निवासी दलित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया गया कि मोहल्ला हाथा हकीम निवासी समीर पुत्र कलीम शाह ने शादी का झांसा देकर उसकी नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। बेटी गर्भवती हुई, तो उसने फटकार लगाते हुए पूछताछ की। तब बेटी ने पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
इस पर महिला गुरुवार शाम को शादी की बात करने के लिए युवक के घर गई, जहां पर आरोपी के परिजन ने उसे गाली गलौज कर भगा दिया। घटना की जानकारी होने पर युवक दिल्ली से लौटने के बाद प्रेमिका के घर पर पहुंचा। वहां पहुंचकर प्रेमिका और उसके परिजनों पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म और दलित एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।