फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rape accused tried to commit suicide in police station in fatehpur

यूपी: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी ने थाने में लगाई फांसी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Tue, 14 May 2019 03:00 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 May 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
Rape accused tried to commit suicide in police station in fatehpur
दुष्कर्म के आरोपी ने थाने में किया आत्महत्या का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फतेहपुर जिले में मंगलवार को हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी ने थाने के शौचालय में फांसी लगा ली। इस घटना से थाने में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे कानपुर रेफर किया गया। आरोपी हैलट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


यह घटना मलवा थाने की है। करीब 15 दिन पहले थाने में किशोरी का अपहरण और दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस कुंवरपुर पोखरा निवासी पुत्तन के 21 वर्षीय बेटे नीरज को सोमवार की रात पकड़ कर थाने लाई थी।
विज्ञापन

आज आरोपी बहाने से शौचालय गया था। तभी उसने शौचालय के अंदर फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को फंदे से नीचे उतारा और कर जिला अस्पताल पहुंचाया।

यहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखकर कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। एसआई मुकेश सिंह ने बताया की आरोपी कानपुर में हैलट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed