फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Random parking is spoiling the city's traffic system.

Kanpur News: बेतरतीब पार्किंग बिगाड़ रही शहर की यातायात व्यवस्था

Mon, 22 Jul 2024 05:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 22 Jul 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Random parking is spoiling the city's traffic system.
रनियां। सड़क पर वाहनों की अवैध पार्किंग ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी। कभी जाम से लोग परेशान हो रहे हैं तो कभी लोग हादसे का शिकार हो जाते है। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद भी रनियां में अवैध स्टैंड पर लगाम नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन

रनियां कस्बे में हाईवे किनारे से लेकर किशरवल रोड तक अवैध तरह से ऑटो चालकों ने अड्डा जमा रखा है। इधर हाईवे किनारे होटल व ढाबों पर भी वाहनों के खड़े होने से अक्सर दिन में यातायात व्यवस्था बेपटरी हो जाती है। आए दिन की समस्या से पुलिस अनजान बनी हुई है। वहीं परिवहन विभाग भी नजरे फेरे हुए है। हालत यह है कि ऑटो, टेंपो, मैजिक व अन्य वाहनों की सड़कों पर ही अवैध पार्किंग हो रही है।
विज्ञापन

रनियां-मैथा मार्ग पर स्थिति सबसे खराब है। इस मार्ग पर सुबह से ही ऑटो चालक मनमानी तरीके से वाहन खड़ा कर सड़क को संकरा कर देते है। इससे बड़े वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। सामने से वाहन आने पर जाम लग जाता है। रनियां में पांमा रोड, चिटिकपुर चौराहा, रायपुर गजनेर मार्ग के साथ रनियां पड़ाव अवैध पार्किंग चल रही है।यातायात प्रभारी राज पाल सिंह ने बताया कि अभियान चलाकर नो पार्किंग जोन से वाहनों को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed