फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ramayana Park will be built in Chitrakoot at a cost of 100 crores

UP: चित्रकूट में 100 करोड़ की लागत से बनेगा रामायण पार्क, भगवान राम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा लगेगी

Sun, 12 Jan 2025 08:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 12 Jan 2025 08:34 PM IST
सार

चित्रकूट में रामायण पार्क बनाया जाएगा। जिसमें भगवान राम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई जाएगी। 80 एकड़ में बनने वाले पार्क पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन
Ramayana Park will be built in Chitrakoot at a cost of 100 crores
रामायण पार्क का प्रस्तावित मॉडल - फोटो : पर्यटन विभाग

विस्तार

भगवान राम की तपोभूमि में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार रामायण पार्क बनाएगी। 80 एकड़ में बनने वाले पार्क पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पार्क में भगवान राम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई जाएगी। साथ ही थ्रीडी, फाइव डी एनिमेशन, लाइट एंड साउंड शो से राम के जीवन से रूबरू कराया जाएगा। पार्क में आध्यात्मिक लाइब्रेरी, हर्बल गार्डन, गोशाला और ध्यान केंद्र का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चित्रकूट में रामायण पार्क बनाने की घोषणा किया था। इसके बाद योजना ठंडे बस्ते में चली गई थी। अब फिर से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चित्रकूट में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर काम शुरू कराया है। रामायण एक्सपीरियंस पार्क का डिजाइन भी सरकार ने तैयार कर लिया है। चित्रकूट के रजौला बाईपास के पास प्रस्तावित पार्क बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है।
विज्ञापन


80 एकड़ में बनने वाले पार्क का मुख्य उद्देश्य रामायण काल को आधुनिक तरीके से दोबारा जीवंत करना है। पार्क में भगवान राम की प्रतिमा बीचोबीच लगेगी। चारों ओर पार्क, झरना का भी निर्माण किया जाएगा। साथ ही माता सीता और लक्ष्मण की विशाल प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। पार्क में रामायण काल की प्रमुख घटनाओं के दृश्य सीताहरण, रावण-जटायु युद्ध, लंका दहन और भगवान राम-रावण युद्ध को थ्री डी और फाइव डी एनिमेशन, लेजर शो व लाइट एंड साउंड सिस्टम के माध्यम से दर्शकों को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क में रहेगीं सुविधाएं
सतना डीएम अनुराग वर्मा ने बताया कि रामायण पार्क में कई प्रकार के आकर्षक और आध्यात्मिक सुविधाएं दर्शकों को दी जाएंगी। इसमें एक थीम पार्क, एग्जीबिट कॉम्प्लेक्स, आध्यात्मिक लाइब्रेरी, हर्बल गार्डन, गोशाला, संतों के लिए अध्यात्म और ध्यान केंद्र, रहने के लिए कॉटेज और फेसिलिटी सेंटर, मंदाकिनी नदी पर नया हैंगिंग पुल, रामायण के प्रमुख स्थलों की प्रतिकृतियां जैसे मोकामगढ़ किला, सती अनुसुइया मंदिर, जानकी कुंड, कामदगिरि पर्वत और स्फटिक शिला सहित अन्य भगवान राम से संबंधित चित्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed