फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ram Navami 2024, Processions will be taken out at various places in Kanpur, traffic will be changed from morni

Ram Navami 2024: कानपुर में आज जगह-जगह निकलेंगी शोभायात्राएं, सुबह से बदला रहेगा यातायात, ये रहेगी व्यवस्था

Wed, 17 Apr 2024 08:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 17 Apr 2024 08:24 AM IST
सार

Kanpur News: रामनवमी पर बुधवार को रामलला मंदिर रावतपुर से निकाली जाने वाली शोभायात्रा के चलते यातायात में बदलाव किया गया है। यातायात विभाग के मुताबिक यह डायवर्जन मध्यम और भारी वाहनों पर सुबह सात बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक लागू रहेगा।

विज्ञापन
Ram Navami 2024, Processions will be taken out at various places in Kanpur, traffic will be changed from morni
रामनवमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में रामनवमी के मौके पर बुधवार को पूरे शहर में आयोजन होंगे। पूरा शहर रामधुन पर झूमेगा। सबसे बड़ा आयोजन रामलला मंदिर में होगा। अयोध्या में राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद रामनवमी दोगुने उत्साह के साथ मनाई जाएगी। शोभायात्राएं निकाली जाएंगी, भंडारे आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन

श्री रामनवमी महोत्सव कमेटी की ओर से लाठी मोहाल से शोभायात्रा, श्री राम महोत्सव युवा समिति की ओर से सीसामऊ तकिया पार्क चौराहे पर ध्वज पूजन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। अखंड ब्राह्मण मंच की ओर से प्रभात फेरी, बाबा बरगदेश्वर मंदिर परेड से शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

इस्कॉन मंदिर में भी श्रीराम प्राकट्य महोत्सव मनायाा जाएगा। रामलीला का मंचन और झांकियां भी लगाई जाएंगी। मेस्टन रोड से शोभायात्रा निकाली जाएगी। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से जीएस टॉवर कोपरगंज में भंडारा आयोजित किया जाएगा। जंगली देवी मंदिर, मां उजियारी देवी मंदिर, मां बुद्धा देवी नवयुवक संघ की ओर से खोया बाजार में भंडारे का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से बदला रहेगा यातायात
रामनवमी पर बुधवार को रामलला मंदिर रावतपुर से निकाली जाने वाली शोभायात्रा के चलते यातायात में बदलाव किया गया है। यातायात विभाग के मुताबिक यह डायवर्जन मध्यम और भारी वाहनों पर सुबह सात बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक लागू रहेगा।

ये रहेगी व्यवस्था

  • विजयनगर चौराहे से कोई भी मध्यम या भारी वाहन नमक फैक्टरी होते हुए मसवानपुर चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन विजयनगर से फजलगंज चौराहे व जरीब चौकी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • शारदानगर क्रॉसिंग से छपेड़ा पुलिया चौराहे जाने वाले वाहन शारदानगर से गुरुदेव चौराहे से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • मसवानपुर चौराहे से कोई भी मध्यम व भारी वाहन नमक फैक्ट्री चौराहा होते हुए विजयनगर चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन दलहन क्रॉसिंग की ओर होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • सिलेंडर चौराहे से कोई भी मध्यम व भारी वाहन केडीएमए स्कूल के सामने से होते हुए शनेश्वर मंदिर तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे।

यहां रहेगी पार्किंग की व्यवस्था

  • नमक फैक्टरी चौराहे से एकता स्वीट हाउस जाने वाले रोड के दाहिने (सब्जीमंडी)।
  • द्विवेदी पार्टी लॉन के खाली मैदान में।
  • रामलला आरोग्यघाम नव निर्माण खाला ग्राउंड में प्रशासनिक वाहनों के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed