फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ram Mandir, Falahari Baba Fasted for 34 years for Ram, now will taste the list of Prasad on 22nd

Ram Mandir: राम के लिए 34 साल का उपवास, अब 22 को चखेंगे प्रसाद की पंजीरी, पढ़ें फलाहारी बाबा की कहानी

Tue, 09 Jan 2024 03:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 09 Jan 2024 03:21 PM IST
सार

Unnao News: फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के जाजामऊ गांव निवासी लक्ष्मीस्वरूप ब्रह्मचारी उर्फ फलाहारी बाबा अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए 34 वर्षों से उपवास पर हैं। उनका संकल्प है कि वह अयोध्या जाएंगे और वहां पूजन करने के बाद अन्न ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन
Ram Mandir, Falahari Baba Fasted for 34 years for Ram, now will taste the list of Prasad on 22nd
कारसेवक लक्ष्मीस्वरूप ब्रह्मचारी उर्फ फलाहारी बाबा और कारसेवक रविशंकर रस्तोगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम लहर के बीच भव्य समारोह में 22 जनवरी को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। सदियों तक चले इस संघर्ष में बड़ी संख्या में रामभक्तों को कई तरह से यातनाएं मिलीं, लेकिन इस आंदोलन के प्रणेता थके न हारे।

विज्ञापन

आंदोलन से जुड़े उन्नाव जिले के कारसेवकों से बताया कि सपना साकार होते देखकर उन्हें जो खुशी है, वह शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकते। ऐसे ही कारसेवकों में विरल व्यक्तित्व के धनी मंदिर आंदोलन से जुड़े फतेहपुर चौरासी ब्लॉक के जाजामऊ गांव निवासी लक्ष्मीस्वरूप ब्रह्मचारी उर्फ फलाहारी बाबा अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए 34 वर्षों से उपवास पर हैं।
विज्ञापन

उनका संकल्प है कि वह अयोध्या जाएंगे और वहां पूजन करने के बाद अन्न ग्रहण करेंगे। फलाहारी बाबा 13 साल की उम्र में वैराग्य लेकर पास के लोनारपुर गांव में स्थित मां भुवनेश्वरी पीठ के दंडी स्वामी देवाश्रम के शिष्य बने। 1988 में वह बजरंग दल के ब्लॉक संयोजक बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 अक्तूबर 1989 को पुलिस ने सुबह गिरफ्तार किया
इसके बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के तत्वावधान में राम मंदिर आंदोलन में हिस्सा लेते हुए ‘सौगंध राम की खाते हैं, मंदिर वहीं बनाएगें’ के स्वर मुखर किए। लोगों में राम मंदिर आंदोलन के लिए अलख जगाने में लग गए। झूलूमऊ गांव स्थित माता फूलमती के मंदिर में रह रहे फलाहारी बाबा ने बताया कि 12 अक्तूबर 1989 को पुलिस ने उन्हें सुबह गिरफ्तार किया और 13 अक्तूबर को रायबरेली जेल भेज दिया।

जेल में ही प्रतिज्ञा ली कि अन्न ग्रहण नहीं करेंगे
इस दौरान उन्होंने 17 अक्तूबर को जेल में ही प्रतिज्ञा ली कि जब तक अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और रामलला विराजमान नहीं होंगे, वह अन्न ग्रहण नहीं करेंगे और चारपाई के बजाए जमीन पर ही सोएंगे। उनके सहयोगी रहे पंडित खेड़ा गांव निवासी कृपाशंकर अवस्थी भी 1989 में विहिप के आंदोलन में उनके साथ जेल गए थे।

अन्न के रूप में पंजीरी का प्रसाद चखेंगे
दोनों लोगों ने फूलमती मंदिर परिसर में ही भगवान श्री राम का मंदिर भी बनवाया है। फलाहारी बाबा ने बताया कि जिस दिन अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी उसी दिन यहां भी वह मूर्ति स्थापना करेंगे। बताया कि 22 जनवरी को वह अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं। इसलिए केवल यहां अन्न के रूप में पंजीरी का प्रसाद चखेंगे। इसके बाद वह अयोध्या जाएंगे और वहां पूजन करने के बाद अन्न ग्रहण करेंगे।

निमंत्रण न मिलने का दुख
फलाहारी बाबा ने बताया कि अन्न और चारपाई का त्याग किए 34 साल हो गए। आंदोलन में जेल भी गए, लेकिन उन्हें निमंत्रण नही मिला। उन्होंने कहा कि स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में आमंत्रित किया जाता तो खुशी होती।

22 दिन जेल में रहे थे कारसेवक रविशंकर
गंजमुरादाबाद कस्बा निवासी 85 वर्षीय रविशंकर रस्तोगी ने भगवान श्रीराम मंदिर आंदोलन में जेल गए थे और 22 दिन जेल में बिताए थे। कस्बे के मोहल्ला बड़ी बजार निवासी और राष्ट्र भक्ति के कार्यक्रमों बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले रविशंकर रस्तोगी बताते हैं कि छह दिसंबर 1992 की कार सेवा में जाने के लिए जत्था तैयार कर रहे थे।

भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या धाम जाएंगे
लेकिन एक सप्ताह पहले ही पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें उन्नाव के बाद रायबरेली जेल भेज दिया गया। यहां उन्हें 125 साथियों के साथ 22 दिनों तक रखा गया। वह बताते हैं कि भगवान श्रीराम के नाम पर 22 दिन क्या 22 वर्ष तक जेल में रहते तो कोई मलाल न होता। बताया कि वह भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या धाम जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed