{"_id":"5b9679ca867a55013e75b810","slug":"ram-gopal-yadav-targets-pm-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"''चेहरे पर शिकन तक नहीं आती, मोदी को झूठ बोलने में महारथ हासिल'': रामगोपाल यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
''चेहरे पर शिकन तक नहीं आती, मोदी को झूठ बोलने में महारथ हासिल'': रामगोपाल यादव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 10 Sep 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच बैठे सपा महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इटावा जिले में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में तहसील परिसर में आयोजित सपा के धरने में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलने में इतने माहिर हैं कि इनके चेहरे पर शिकन तक नहीं आती है। प्रधानमंत्री पद पर बैठे व्यक्ति को झूठ बोलना शोभा नहीं देता। हालात ये हैं कि पूर्व में जो भी कहा करते थे, आज उसके उलट ही कर रहे हैं। इससे देश और जनता दोनों का नुकसान ही हो रहा है।
रामगोपाल यादव ने कहा कि मोदी, अमित शाह और सुषमा स्वराज पहले डॉलर के मुकाबले रुपये के गिरने का विरोध किया करते थे, लेकिन आज रुपया गिर रहा है तो मौन साधे हैं। पहले जीएसटी का विरोध करते थे, लेकिन बाद में उसे लागू कर दिया। जीएसटी यदि पेट्रोल-डीजल पर लगा दी जाए तो इनके दाम कम से कम 20 से 25 रुपये कम हो जाएंगे।
विज्ञापन
रामगोपाल यादव ने कहा कि मोदी, अमित शाह और सुषमा स्वराज पहले डॉलर के मुकाबले रुपये के गिरने का विरोध किया करते थे, लेकिन आज रुपया गिर रहा है तो मौन साधे हैं। पहले जीएसटी का विरोध करते थे, लेकिन बाद में उसे लागू कर दिया। जीएसटी यदि पेट्रोल-डीजल पर लगा दी जाए तो इनके दाम कम से कम 20 से 25 रुपये कम हो जाएंगे।
विज्ञापन
मोदी सरकार उस पर खरी नहीं उतर सकी
इटावा तहसील में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
उन्होने कहा कि देश की जनता ने जिस भरोसे और उम्मीद के साथ मोदी की सरकार बनाने में योगदान दिया था। मोदी सरकार उस पर खरी नहीं उतर सकी है। जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव एवं जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने लचर कानून व्यवस्था व भ्रष्ट अफसरों को मुद्दा बनाकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। प्रदर्शन के बाद सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सिद्धार्थ सिंह को सौंपा।