फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ram Gopal Yadav gave a statement against BJP government

रामगोपाल ने भाजपा पर साधा निशाना: बोले- अच्छा है बिहार में उलटफेर, बीजेपी के लोगों का हर काम संदिग्ध

Wed, 10 Aug 2022 04:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Aug 2022 04:40 PM IST
सार

रामगोपाल यादव तिरंगा फहराने के सवाल पर बोले कि भाजपा के लोगों का हर काम संदिग्ध है। आजादी के बाद आज तक जिन्होंने तिरंगा न फहराया हो अब वे तिरंगा फहरा रहे हैं।

विज्ञापन
Ram Gopal Yadav gave a statement against BJP government
इटावा के सपा कार्यालय में सदस्यता अभियान की समीक्षा करते प्रोफेसर रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने बिहार के उलटफेर पर कहा कि बिहार में बदलाव अच्छाई के लिए है। हो सकता है कि उसका असर आने वाले दिनों में और अधिक दिखाई देने लगे। बुधवार को रामगोपाल पार्टी सदस्यता की समीक्षा करने इटावा कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


तिरंगा फहराने के सवाल पर बोले कि भाजपा के लोगों का हर काम संदिग्ध है। आजादी के बाद आज तक जिन्होंने तिरंगा न फहराया हो अब वे तिरंगा फहरा रहे हैं। तिरंगा हमारी अस्मिता, सम्मान और गौरव का प्रतीक है। भाजपा का तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलेगा जबकि समाजवादी पार्टी का अभियान 9 अगस्त से शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी यूपी में नए सिरे से सदस्यता अभियान चलाकर सक्रिय सदस्य बना रहे है। साथ ही सदस्यता अभियान में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर पद पर समायोजित किया जायेगा। जिसके लिए सपा कार्यकर्ता पूरी लगन के साथ सदस्यता अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed