फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rajnath Singh said Opposition is heading towards development of BJP mafia goons in jail or in bail in Yogi government

हमीरपुर: राजनाथ सिंह बोले- भाजपा के विकास के आगे विपक्ष कर रहा शीर्षासन, योगी सरकार में माफिया-गुंडे जेल में या बेल में

Sun, 06 Feb 2022 06:11 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 06 Feb 2022 06:11 PM IST
सार

राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि समाज बनाने के लिए चुनाव लड़ती है। कहा बुंदेलखंड को प्यासा नहीं रहने देंगे। इसके लिए अर्जुन सहायक परियोजना बनाकर दी है। जिससे सिंचाई के पेयजल मिलने लगा है।

विज्ञापन
Rajnath Singh said Opposition is heading towards development of BJP mafia goons in jail or in bail in Yogi government
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर के भरुआसुमेरपुर कस्बे के तपोभूमि में रक्षामंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देते हुए भाजपा सरकार को गरीबों को समर्पित बताया। उन्होंने गरीबों-किसानों की योजनाओं का बार-बार जिक्र कर एहसास दिलाना चाहा कि उनकी सरकार ही भला कर सकती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि समाज बनाने के लिए चुनाव लड़ती है। कहा बुंदेलखंड को प्यासा नहीं रहने देंगे। इसके लिए अर्जुन सहायक परियोजना बनाकर दी है। जिससे सिंचाई के पेयजल मिलने लगा है। नमामि गंगे परियोजना के तहत हर घर जल योजना में 47 हजार करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। झांसी में डिफेंस कॉरिडोर बनाकर रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का कदम बढ़ाया गया है। जिससे रक्षा से जुड़े उपकरण अपने देश में ही बनेंगे। 
विज्ञापन


विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि वह शीर्षासन की स्थिति में है। योगी के विकास के आगे विपक्ष नतमस्तक हो गया है। योगी सरकार में माफिया और गुंडे जेल में या बेल में हैं। उन्होंने प्रदेश में विकास की गति बढ़ाने के लिए सिर्फ भाजपा को ही वोट देने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed