फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   rajdhani express derailed today

गैंगमैन चिल्लाता रहा अाैर चटकी पटरी से गुजर गई राजधानी

Mon, 02 Apr 2018 11:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 02 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
rajdhani express derailed today
डेमो पिक
यूपी के दिबियापुर में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अछल्दा और पाता रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार सुबह पटरी चटक गई और कानपुर से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस इसी से गुजर गई। बाद में गैंगमैन की सूचना पर आई तकनीकी टीम ने ट्रैक दुरुस्त किया।
विज्ञापन


इस बीच पौने घंटे ट्रैक बाधित रहा। इससे दो राजधानी सहित कई ट्रेनें अलग- अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं। पटरी चटकने की वजह सामान्य तकनीकी खामी बताई जा रही है। पीडब्ल्यूआई ने पटरी में छेड़छाड़ होने से इनकार किया है। पाता रेलवे स्टेशन के यार्ड के पास रेल लाइन चटक गई थी। 
विज्ञापन

 

अप रेलवे ट्रैक  पर सोमवार सुबह 7:01 बजे कानपुर से दिल्ली जा रही 12033 राजधानी एक्सप्रेस इसी से गुजर गई। ट्रेन के गुजरने के बाद पाता स्टेशन पर तैनात गैंगमैन रविंद्र सिंह ट्रैक को चेक कर रहा था। उसने यार्ड के पास चटकी पटरी देख लाल झंडी लगाई। पाता स्टेशन को सूचना दी। तत्काल तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। इस बीच 12423 राजधानी एक्सप्रेस को पाता आउटर, 12453 राजधानी एक्सप्रेस, 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस, 13239 पटना- कोटा एक्सप्रेस को फफूंद स्टेशन पर रोके रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

तकनीकी टीम ने 7:55 बजे ट्रैक दुरुस्त किया। इसके बाद काशन लेकर ट्रेनों को गुजारा गया। पीडब्ल्यूआई ज्ञान सिंह, जेई दिलीप ने बताया कि खंभा संख्या 1109/17-19 के पास छह इंची पटरी चटक गई थी। पटरी के दोनों तरफ पाथ (लोहे के टुकड़े) लगाकर ट्रैक दुरुस्त कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed