{"_id":"5eccaef98ebc3e9031065f9b","slug":"rajat-nair-of-kanpur-will-favor-prime-minister-modi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर कानपुर के रजत नायर रखेंगे पीएम का पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर कानपुर के रजत नायर रखेंगे पीएम का पक्ष
Tue, 26 May 2020 11:32 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 26 May 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
कानपुर के रजत नायर रखेंगे मोदी का पक्ष
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर कानपुर निवासी अधिवक्ता रजत नायर सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड के रूप में मोदी की ओर से पक्ष रखेंगे। जून के पहले सप्ताह में मामले की सुनवाई हो सकती है।
मोदी के खिलाफ वाराणसी संसदीय सीट पर नामांकन दाखिल करने वाले सीमा सुरक्षा बल के बर्खास्त जवान तेज बहादुर का रिटर्निंग ऑफीसर द्वारा नामांकन खारिज कर दिया गया था। इससे आहत तेज बहादुर से न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।
लाल इमली में काम करने वाले पिता जयंत नायर और माता बीना नायर के बेटे रजत ने इंटर तक की शिक्षा शीलिंग हाउस स्कूल से ली। पुणे के भारती विद्यापीठ से बीएएलएलबी की डिग्री लेने के बाद सुप्रीम कोर्ट के प्रसिद्ध अधिवक्ता पीएच पारेख की लॉ फर्म से इंटर्न कर कॅरियर की शुरुआत की।

मोदी सरकार के सत्ता में आने पर भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के निर्देशन में काम किया फिर वर्ष 2014 में रजत केंद्र सरकार में पैनल अधिवक्ता नियुक्त हो गए। सीबीआई, ईडी और एनआईए के विशेष लोक अभियोजक (स्पेशल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर) के रूप में सुप्रीम कोर्ट में सरकार का पक्ष रखने वाले रजत ने वर्ष 2017 में एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड की परीक्षा पास की।
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों द्वारा ली जाने वाली इस परीक्षा में आजादी के बाद से अब तक देशभर से लगभग चार हजार वकील ही पास हो सके हैं। कानपुर से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बाद रजत इस परीक्षा को पास करने वाले दूसरे अधिवक्ता हैं।
रजत उन्नाव रेप मामले में सीबीआई के वकील, तीन तलाक और आधार मामले में मोदी सरकार के वकील तथा नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार और सैम पित्रोदा के खिलाफ दायर इनकम टैक्स चोरी मामले में इनकम टैक्स के वकील भी रहे हैं।