{"_id":"616dcd5c82c3d76c65498f1e","slug":"rain-water-filled-in-four-underpasses-near-jhinjhak-railway-station-traffic-problems-akbarpur-news-knp6589839161","type":"story","status":"publish","title_hn":"झींझक स्टेशन के आसपास के चार अंडरपास में भरा बारिश का पानी, आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झींझक स्टेशन के आसपास के चार अंडरपास में भरा बारिश का पानी, आवागमन में परेशानी
विज्ञापन
रानेपुर अंडरपास में जलभराव। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
झींझक। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर झींझक रेलवे स्टेशन के आसपास बने अंडरपासों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
झींझक रेलवे क्रॉसिंग पर सिकंदरा-रसूलाबाद रोड पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य चलने के कारण फाटक को बंद कर दिया गया था। लोगों को लाइन के दूसरे तरफ जाने के लिए नासरसेड़ा, शाहपुर, रानेपुर व खमहैला अंडरपास से रास्ता दिया गया है, लेकिन इन अंडरपासों की दीवारों में लीकेज होने से बारिश का पानी भरा रहता है।
इससे लोगों को आवागमन में समस्या होती है। दोपहिया वाहन सवार अक्सर पानी में गिर जाते हैं। रानेपुर के विद्याराम, खमहैला के राघव अवस्थी, शाहपुर के मनीष, झींझक के गुंजन गुप्ता आदि का कहना है कि अंडरपासों में जलभराव होने से लोगों को समस्या होती है, लेकिन अधिकारी जलनिकासी की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
डीएफसी के सहायक प्रबंधक डीसी चम्पिया ने बताया कि अंडरपासों में भरा पानी निकालने का ठेका जिस कंपनी को हुआ था, उसका समय पूरा होने के कारण जल भराव की समस्या हुई है।
कंपनी का समय बढ़ाने के लिए प्रक्रिया चल रही है। निजी संसाधनों से पानी निकलवाने का काम शुरू कराया जाएगा। बारिश खत्म होने पर अंडरपासों की लीकेज दीवारों को ठीक कराया जाएगा।