फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rain expected in the Kanpur region on the 29th and 30th

Kanpur News: कानपुर परिक्षेत्र में 29 और 30 को बारिश के आसार

Tue, 27 Oct 2026 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Rain expected in the Kanpur region on the 29th and 30th
कानपुर। बंगाल की खाड़ी में बने हवाओं के चक्रवाती घेरा रफ्तार पकड़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ और संबंधित मौसमी सिस्टम के प्रभाव से कानपुर परिक्षेत्र का मौसम बदलेगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि 29 और 30 अक्तूबर को शहर में बारिश होने के प्रबल आसार हैं।
विज्ञापन


विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि 28 अक्तूबर की मध्य रात्रि से तेज हवाओं के साथ घने बादल आने की संभावना है। 29 और 30 अक्तूबर को स्थानीय स्तर पर हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है। 28 अक्तूबर को दिन में मौसम बिल्कुल साफ और शुष्क रहेगा। दिन में तेज धूप रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


29 अक्तूबर को आसमान में बादल छाए रहने के कारण शाम या रात तक कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बौछारें या बूंदाबांदी की संभावना है। 30 अक्तूबर को कानपुर और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है। 31 अक्तूबर को बारिश का दौर थम जाएगा। आसमान धीरे-धीरे साफ होने लगेगा लेकिन हवाओं में नमी के कारण सुबह और रात की ठंड और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed