फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rain expected in Kanpur July 29 heavy downpour leaves several waterlogged skin patients troubled

Weather News: कानपुर में 29 जुलाई तक बारिश के आसार, झमाझम वर्षा से कई इलाके जलमग्न; उमस से त्वचा रोगी परेशान

Sun, 26 Jul 2026 09:48 AM IST
Prasoon Shukla प्रसून शुक्ला
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:48 AM IST
सार

Kanpur News: अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहेगा। सुबह और शाम बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जबकि दिन में धूप निकलने पर उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने 29 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Rain expected in Kanpur July 29 heavy downpour leaves several waterlogged skin patients troubled
कानपुर में 29 जुलाई तक बारिश के आसार - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर शहर और आसपास के इलाकों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय बना हुआ है, जिससे अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहेगा। सुबह और शाम के समय आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जबकि दिन में धूप खिलने पर तेज उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

विज्ञापन
Trending Videos

मौसम विभाग ने शहर में 29 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बीते घंटों में हुई झमाझम बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है और सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जिससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rain expected in Kanpur July 29 heavy downpour leaves several waterlogged skin patients troubled
कानपुर में 29 जुलाई तक बारिश के आसार - फोटो : amar ujala

अगले 24 घंटे गरज-चमक के साथ बौछारें, 34 डिग्री तक रहेगा तापमान

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और शहर के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुककर तेज बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने के भी पूरे आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

विज्ञापन

सीएसए की मौसम वेधशाला के अनुसार शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी अधिक होने के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी और उमस महसूस हो रही है।

Rain expected in Kanpur July 29 heavy downpour leaves several waterlogged skin patients troubled
कानपुर में 29 जुलाई तक बारिश के आसार - फोटो : amar ujala

बारिश और उमस से बढ़ा फंगल संक्रमण, हैलट की ओपीडी में उमड़े मरीज

बदलते मौसम और लगातार हो रही बारिश व उमस का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। हैलट अस्पताल के त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में इन दिनों त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है।

डॉक्टरों के अनुसार फंगल संक्रमण, दाद, एलर्जी, त्वचा पर लाल चकत्ते और बाल झड़ने जैसी शिकायतों के मरीज रोजाना भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने आमजन को इस मौसम में त्वचा को साफ व सूखा रखने, पसीना जमने न देने और बारिश में भीगने के तुरंत बाद कपड़े बदलने की सख्त सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed