{"_id":"c68486c21354cff2f481e363da4290a6","slug":"rain-and-winds-called-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और हवाओं ने सर्दी को पुकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और हवाओं ने सर्दी को पुकारा
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Thu, 29 Oct 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश और तेज हवाओं के चलते सर्दी ने दस्तक दे दी है। बुधवार शाम पांच बजे तक 7.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। अधिकतम पारा लुढ़ककर 21.6 डिग्री सेल्सियस आ गया है, जो सामान्य से 16 डिग्री सेल्सियस नीचे है।
इस कारण दिन में भी गुलाबी सर्दी महसूस की गई। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि बारिश अभी जारी रहेगी। 15 नवंबर तक कड़ाके की सर्दी पड़ने की उम्मीद जताई है।
बुधवार को मौसम का मिजाज सर्द रहा। दिनभर बारिश होती रही। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पास उपलब्ध रिकार्ड के मुताबिक 1971 के बाद से 28 अक्तूबर को अधिकतम पारा पहली बार इतना नीचे (21.6) आया है। कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे का कहना है कि 29 और 30 अक्तूबर को भी बारिश की संभावना है। सर्दी और बढ़ेगी। पश्चिमी और पूर्वी हवाओं की गति 2.2 किलोमीटर प्रति घंटा रही है। मौसम विज्ञानी का कहना है कि इस बार सर्दी ने समय से दस्तक दी है। इसका लाभ फसलों को होगा।