कानपुर के पास कन्नौज में फिर टूटा मिला रेलवे ट्रैक, मची अफरातफरी, मौके पर पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार सुबह 11 बजे कन्नौज रेलवे स्टेशन के पास गार्ड को रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त मिला। इसकी सूचना स्टेशन प्रभारी को दी गई। मौके पर पुलिस और रेलवे के अधिकारी पहुंच गए। रेलवे ट्रैक की मरम्मत कर ट्रेनों का संचालन आधे घंटे बाद शुरू करा दिया गया है। गाड़ियों को धीमी रफ्तार से निकाला जा रहा है।
इस मामले में आरपीएफ प्रभारी संजय राय ने बताया कि दो पटरियों के बीच में ठंडा-गरम मौसम होने पर मसाला निकलता है। जिसका असर पटरियों पर पड़ता है। इससे कोई हादसा नहीं होता है। अक्सर ऐसा होता रहता है जब भी हल्की बारिश के तेज धूप निकलती है तो पटरियों, क्लिपों के आसपास लगे मसाले खुलने लगते हैं। पटरियों के चारों ओर सपोर्टर लगे होते हैं जिससे कोई ट्रैक को कोई नुकसान नहीं होता है।