फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Railway station master dies under suspicious circumstances in Hardoi, dead body found in duty room

Hardoi News: ड्यूटी रूम में बेहोश मिले स्टेशन मास्टर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 02 Jun 2022 10:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 02 Jun 2022 10:21 AM IST
सार

माधौगंज में पदस्थापित स्टेशन मास्टर दीपक सरोज की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उनका शव ड्यूटी रूम में पड़ा मिला। उनके साथी कर्मचारी आनन फानन में सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Railway station master dies under suspicious circumstances in Hardoi, dead body found in duty room
मृतक दीपक सरोज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के माधौगंज में रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी रूम में बुधवार रात स्टेशन मास्टर बेहोश पड़े मिले। कर्मचारी उन्हें सीएचसी लेकर गए। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ के कुंडा निवासी दीपक सरोज (32) स्टेशन मास्टर थे। वह माधौगंज रेलवे स्टेशन पर तैनात थे। बुधवार रात वह ड्यूटी रूम में बेहोश मिले। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथियों ने घटना की सूचना अधिकारियों व मृतक स्टेशन मास्टर के परिजनों को दी। गुरुवार सुबह परिजन भी आ गए। मृतक के परिवार में पत्नी अनुष्का है। उनकी शादी छह माह पूर्व हुुई थी। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर की पत्नी अनुष्का और माता इंद्रावती का रो रोकर बुरा हाल है। दीपक सरोज की शादी को लगभग छह महीने हुए थे। उनके भाई की लगभग चार साल पहले सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। पिता की मृत्यु के बाद परिवार की जिम्मेदारी दीपक पर ही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed