{"_id":"5c8fa9c4bdec22140b20969b","slug":"railway-board-now-in-action-after-throwing-stones-on-train-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव के बाद रेलवे अधिकारियों में मचा हड़कंप, हरकत में आया प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव के बाद रेलवे अधिकारियों में मचा हड़कंप, हरकत में आया प्रशासन
Mon, 18 Mar 2019 07:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 18 Mar 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
train 18
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराजपुर के सरसौल और प्रेमपुर के बीच रविवार को वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन-18) पर पथराव की घटना को रेलवे ने गंभीरता से लिया है। सेंट्रल स्टेशन के आरपीएफ प्रभारी पीके ओझा सोमवार को दलबल के साथ प्रेमपुर, हाथीपुर, सरसौल आदि गांवों में गए और वहां के प्रधानों व प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों से जानकारी की।
उन्हें अवगत भी कराया कि रेल पर पथराव करना रेलवे एक्ट अपराध में आता है। ऐसे में आपको जेल भी हो सकती है। उन्होंने काफी छानबीन की लेकिन अराजकतत्वों की जानकारी नहीं हुई। एसएसपी अनंत देव तिवारी ने भी प्रधानों से बातचीत की। सभी थानेदारों को निर्देश दिया कि पथराव की स्थिति में आरपीएफ की मदद करें और अराजकतत्वों को पकड़ें।

वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन-18) में रविवार रात को अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया था। जिससे ट्रेन के आठ कोचों के 10 शीशे टूट गए थे। ट्रेन में चीख पुकार मच गई। यात्री पूरी सफर के दौरान दहशत में रहे। जब ट्रेन चालक ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। मामला रेलवे बोर्ड पहुंचने पर दिल्ली से लेकर वाराणसी तक हड़कंप मच गया। कानपुर और फतेहपुर से जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस मौके पर पहुंच गई।
कानपुर सेंट्रल के आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके ओझा ने बताया कि जीआरपी और महाराजपुर सिविल पुलिस के साथ मामले की जांच की जा रही है। वाराणसी पहुंचने पर जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला कानपुर जीआरपी को ट्रांसफर किया जा रहा है। मौके पर गई आरपीएफ और जीआरपी ने तीन संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है। वापसी में भी इसी क्षेत्र में पथराव से एक शीशा टूटा है।