फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Raids in three states in search of MLA Irfan Solanki

MLA Irfan Solanki: विधायक की तलाश में तीन राज्यों में दबिश, पुलिस का दावा- विदेश नहीं भाग सका इरफान

Thu, 01 Dec 2022 09:18 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 01 Dec 2022 09:18 AM IST
सार

जाजमऊ आगजनी और रंगदारी के मामले में फरार सपा विधायक इरफान सोलंकी को फरार होने में मदद करने वाले चार मददगारों को जेल भेजा गया है। वहीं, पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए तीन राज्यों में दबिश दी है।

विज्ञापन
Raids in three states in search of MLA Irfan Solanki
इरफान सोलंकी और उनके मददगार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में फरार सपा विधायक इरफान सोलंकी व उनके भाई की तलाश में बुधवार को पुलिस की टीमों ने दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद (तेलंगाना) में दबिश दी। यहां से विधायक के करीबियों को हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ की गई। इनसे मिली जानकारियों के आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की है।

विज्ञापन

इस बीच विधायक के मध्य प्रदेश में होने की जानकारी भी हाथ लगी है। वहीं इरफान को फरार कराने में मदद करने वाली सपा नेत्री समेत चार आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

इरफान सोलंकी का अशरफ अली नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके फरार होने में मदद करने पर पुलिस ने मंगलवार को सपा नेत्री नूरी शौकत, उसके ड्राइवर अम्मार इलाही, इरफान के साले अनवर व अख्तर मंसूरी को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में सभी ने इरफान को शरण देकर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर विधायक को फरार कराने में मदद करने की बात स्वीकर की। सपा विधायक और उनके भाई रिजवान व अन्य 55 अज्ञात पर आठ नवंबर को जाजमऊ थाने में आगजनी, रंगदारी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था। तब से पुलिस तलाश कर रही है। 

पुलिस का दावा, विदेश नहीं भाग सका इरफान
मोबाइल का इस्तेमाल न करने की वजह से पुलिस इरफान को आसानी से ट्रेस नहीं कर पा रही है। पुलिस अफसरों का दावा है कि उन्होंने समय रहते इमिग्रेशन व अन्य संबंधित विभाग के अफसरों को जानकारी दे दी थी, इसलिए उसके विदेश जाने की संभावना नहीं है।

आरोपियों की तलाश में आठ टीमें लगाई गई हैं। 24 घंटे के भीतर बीस से अधिक ठिकानों पर दबिश दी गई है। कुछ पुख्ता जानकारी मिली है, जिसके आधार पर तहकीकात जारी है। जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे। कुर्की की प्रक्रिया भी जारी है। कोर्ट की प्रक्रिया पूरी कर कुर्की की जाएगी।  -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed