फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Raghuraj Singh reached the funeral site of Mulayam Singh Yadav

Etawah: मुलायम सिंह यादव के अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे रघुराज, नमन कर मांगा जीत का आशीर्वाद

Wed, 16 Nov 2022 02:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 16 Nov 2022 02:07 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने नामांकन से पहले सैफई पहुंचकर स्व. मुलायम सिंह यादव के अंत्येष्टि स्थल पर नमन किया। यहां कुछ देर रुकने के बाद वह मैनपुरी के लिए रवाना हो गए।
 

विज्ञापन
Raghuraj Singh reached the funeral site of Mulayam Singh Yadav
मुलायम सिंह यादव के अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे रघुराज सिंह शाक्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य ने नामांकन से पहले बुधवार सुबह सैफई पहुंचकर नेताजी के अंत्येष्टि स्थल पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। बता दें कि मैनपुरी संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन

वहीं बीजेपी ने पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है। रघुराज सिंह शाक्य अपना नामांकन दाखिल करने के लिए मैनपुरी जाने से पहले समर्थकों के साथ सैफई पहुंचे। जहां नेताजी मुलायम सिंह यादव के अंत्येष्टि स्थल पर गए। यहां कुछ देर रुकने के बाद वह मैनपुरी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

बता दें कि भाजपा ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए रघुराज सिंह शाक्य पर दांव लगाया है। पार्टी ने रघुराज को प्रत्याशी बनाकर एक तीर से दो निशाने साधे हैं। पार्टी का मानना है कि शिवपाल की सपा से दूरियां और रघुराज से नजदीकियां चुनाव में बड़ा फायदा पहुंचा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed