फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Quilt-mattress shopkeeper murdered, strangled while sleeping on the table, Son-in-law accused of to kill him

UP: रजाई-गद्दा दुकानदार की हत्या, मेज पर सोते समय रेता गला...सात फीट तक उठे खून के फव्वारे, पढ़ें पूर मामला

Fri, 19 Apr 2024 11:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 19 Apr 2024 11:42 AM IST
सार

Kanpur News: पुलिस जांच में पता चला है कि चापड़ जैसी जिस वस्तु से रजाई-गद्दे की धुनाई की जाती थी, उसी से असलम का गला रेता गया। गुरुवार को असलम का पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक गले पर इतना सटीक वार किया गया कि सांस की नली कट गई।

विज्ञापन
Quilt-mattress shopkeeper murdered, strangled while sleeping on the table, Son-in-law accused of to kill him
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के जाजमऊ में जेके चौराहे के पास रजाई-गद्दा की दुकान चलाने वाले दुकानदार की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वे दो कारीगरों के साथ दुकान में ही सोए थे। गुरुवार सुबह उनका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। पत्नी ने दामाद पर दोनों कारीगरों से हत्या कराने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

घटना के बाद से दोनों कारीगर फरार हैं और उनका फोन भी बंद जा रहा है।  पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से बिहार के हाजीपुर जिला के मनहार गांव निवासी असलम (55) पिछले 35 सालों से जेके कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे।

विज्ञापन

परिवार में पत्नी शकीला चार बेटों जावेद, फिरोज, अफरोज, चांद और एक बेटी खुशबू है। असलम जेके चौराहे पर फुटपाथ पर टट्टर लगाकर रजाई-गद्दे बनाकर बेचते हैं।  परिवार कुछ ही दूर पर एक खाली प्लॉट में रहता है। परिजनों बताया कि दुकान में दो मजदूर असलम व जगदंबा काम करते हैं।  रात में असलम और दोनों कर्मचारी दुकान में ही सोते थे।

परिजनों ने कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाया
बुधवार रात 10 बजे के बाद परिजन घर चले गए थे। गुरुवार सुबह जब असलम का भतीजा जावेद ई-रिक्शा लेकर उधर से गुजरा तो चारपाई पर असलम का शव देखा। दोनों कर्मचारी मौके पर नहीं थे। सूचना पर डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की। परिजनों ने कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाया। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

जिससे धुनते थे रजाई-गद्दा, उसी से रेता गला
पुलिस जांच में पता चला है कि चापड़ जैसी जिस वस्तु से रजाई-गद्दे की धुनाई की जाती थी, उसी से असलम का गला रेता गया। गुरुवार को असलम का पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक गले पर इतना सटीक वार किया गया कि सांस की नली कट गई। अत्याधिक खून बहने से मौत हो गई। पुलिस को मौके से वह चापड़ बरामद नहीं हुआ है। एक टीम हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी में लगाई गई है।

विरोध के बाद भी पति को अपने साथ रखता था दामाद
असलम की पत्नी शकीला ने बताया कि वह जाजमऊ गंगा पार सड़क किनारे रजाई-गद्दे की चलाती है। सर्दियों के मौसम में पति असलम उसके साथ काम करते थे। बेटे भी उसके साथ रहते हैं। गर्मी में असलम जाजमऊ में दामाद अनीश (बेटी खुशबू के पति) की दुकान पर रहते हैं। आरोप लगाया कि विरोध करने के बाद भी दामाद पति असलम को अपने साथ ही रखता है। यहां पर दामाद अनीश के रखे मजदूर अकील और जगदंबा भी रहते थे। आरोप है कि अनीश के कहने पर पति को दोनों अक्सर पीटते थे। उसके कहने पर ही हत्या कर दी।

शराब पीने के बाद दोनों कारीगरों से अक्सर होता था विवाद
पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से पूछताछ में पता चला कि असलम दोनों कर्मचारियों के साथ अक्सर रात में शराब पीता था। इसके बाद दोनों में विवाद होता था। हालांकि फिर सब एक हो जाते थे।

मेज पर सोते समय हत्या, सात फीट तक उठे खून के फव्वारे
जिस दुकान में असलम बैठता था, वह दामाद अनीश की है। सामान की सुरक्षा के लिए असलम मेज पर सोता था। जहां वारदात हुई वहां पर बिस्तर और जमीन पर खून पड़ा मिला। वहीं रजाई गद्दे को कवर कर डाले गए तिरपाल पर करीब सात फीट ऊंचाई तक खून की छींटे मिले।

दोनों कारीगरों पर हत्या का आरोप है। हालांकि बेटे ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। उनके पकड़े जाने के बाद ही असल आरोपियों और हत्या का कारण पता चल जाएगा। इसके साथ ही एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  -श्रवण कुमार सिंह, डीसीपी ईस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed