फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Questions related to 2023 proved tricky in the current affairs section.

Kanpur News: करंट अफेयर में 2023 से जुड़े सवालों ने उलझाया

Mon, 26 Oct 2026 02:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Questions related to 2023 proved tricky in the current affairs section.
कानपुर। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में रविवार को वर्ष 2023 के करेंट अफेयर से जुड़े सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया। परीक्षार्थियों के मुताबिक सामान्य ज्ञान खंड में पुराने करेंट अफेयर से संबंधित प्रश्न पूछे गए। कुछ सवाल लंबे होने के कारण उन्हें हल करने में अपेक्षाकृत अधिक समय लगा। हालांकि अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को कुल मिलाकर सामान्य बताया।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए पंजीकृत 18,576 अभ्यर्थियों में से 12,218 शामिल हुए, जबकि 6,358 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में 9,288 अभ्यर्थियों में से 6,166 उपस्थित रहे और 3,122 अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति 66.39 प्रतिशत रही। दूसरी पाली में 9,288 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6,052 ने परीक्षा दी, जबकि 3,236 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में उपस्थिति 65.16 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन




अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चलाईं स्पेशल ट्रेनें

परीक्षा के बाद घर लौटने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल की ओर से अलीगढ़ और फिरोजाबाद से कानपुर सेंट्रल के लिए विशेष ट्रेनें चलाई गईं। कानपुर सेंट्रल से बलिया के लिए 12 कोच की परीक्षा स्पेशल ट्रेन रविवार दोपहर 12:55 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed