फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   PWD Minister Jitin Prasad's visit in Kannauj, officials engaged in making arrangements

आ रहे हैं मंत्री, चकाचक होता गांव: पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद का दौरा, सबकुछ चकाचक दिखाने को दौड़ लगा रहे अधिकारी

Sun, 08 May 2022 05:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 08 May 2022 05:15 PM IST
सार

जनपद में 10 मई को लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद के आने की संभावना है। इसलिए अधिकारी गांव चमकाने में जुटे हुए हैं। अब तक व्यवस्थाओं की चिंता किसी को नहीं थी, लेकिन सबकुछ अच्छा दिखाने की तैयारियां चल रहीं हैं। 

विज्ञापन
PWD Minister Jitin Prasad's visit in Kannauj, officials engaged in making arrangements
कंपोजिट स्कूल तिखवा में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराते सीडीओ व एसडीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में शासन से नामित मंडल के नोडल मंत्री अब गांव की खाक छानने के लिए निकल रहे हैं। इसलिए अधिकारी ग्राम पंचायतों को चमकाने में जुट गए हैं। दिन-रात यहां गुजार रहे हैं। 10 मई को लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद के जनपद में आने की संभावना है। सबकुछ अच्छा-अच्छा दिखाने के लिए तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन

कन्नौज जनपद कानपुर मंडल में है। मंडल के नोडल मंत्री की कमान पीडब्ल्यूडी जितिन प्रसाद को दी गई है। शासन ने कहा है कि सभी मंत्री अपने-अपने जिलों में दिन-रात गुजारें और विकास कार्यों की समीक्षा करें। चौपाल लगाकर समस्याएं भी सुनी जाएं। उसकी पूरी रिपोर्ट शासन को दी जाए। इसी के चलते जिले के कई अधिकारी अब गांव-गांव में दौड़ने लगे हैं। पंचायत घर यानी मिनी सचिवालय, परिषदीय स्कूल, की साफ-सफाई होने लगी है। तालाबों की सफाई, गलियां व नालियां भी साफ की जा रही हैं और इनकी मरम्मत भी कराई जा रही है।

विज्ञापन

हर ब्लॉक के इन गांव में है खास फोकस
मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने सभी ब्लॉक क्षेत्र से दो-दो ग्राम पंचायतों का चयन किया है। 16 ग्राम पंचायतों में से मंत्री किसी एक का चयन कर निरीक्षण करेंगे व चौपाल लगाएंगे। ब्लॉक सदर क्षेत्र के तिखवा व मित्रसेनपुर ग्राम पंचायतों में अधिकारी अधिक दौड़ रहे हैं। शनिवार को सीडीओ आरएन सिंह, एसडीएम उमाकांत तिवारी व बीडीओ अमित सिंह समेत कई अधिकारी व कर्मचारी तिखवा पहुंचे। दो दिन पहले बीएसए और बीईओ भी हालात देख चुके हैं।

गुगरापुर क्षेत्र के अकबरपुर व चचासंडा, तालग्राम के सलेमपुर व संगुरा बहादुरपुर, जलालाबाद के मतौली व सियरमऊ, छिबरामऊ के खल्ला रूपमंगदपुर व अल्हनापुर, सौरिख के ईशमपुर व ग्यासपुर, हसेरन के कलसान व मढ़पुरा और उमर्दा के उमर्दा व अगौस पर काम चल रहा है।
 

मंत्री के आने का लिखित कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन संभावना है कि 10 मई को दौरा लग सकता है। शासन से नामित मंत्री जनपद में 24 घंटे रुकेंगे। - आरएन सिंह, सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed