फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Public outrage erupted as soon as Shivam's body arrived commotion ensued three hours one arrested

Hardoi: शिवम हत्याकांड में शव पहुंचते ही फूटा लोगों का गुस्सा, तीन घंटे चला हंगामा; एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2026 11:26 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरदोई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 25 Jul 2026 11:26 AM IST
सार

Kanpur Newws: शिवम जायसवाल हत्याकांड में शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब तीन घंटे तक हंगामा किया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन
Public outrage erupted as soon as Shivam's body arrived commotion ensued three hours one arrested
संडीला में शव आते ही जमा हुई भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले के संडीला कस्बे में हुए चर्चित शिवम जायसवाल हत्याकांड में शुक्रवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में पोस्टमार्टम के बाद शिवम का शव उसके आवास पहुंचा। शव के घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और अंतिम दर्शन के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर विरोध जताने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस ने सुरक्षा के बीच शव वाहन को सीधे सदर बाजार स्थित आवास तक पहुंचाया।

विज्ञापन

शिवम जायसवाल हत्याकांड में शुक्रवार को उस समय माहौल गमगीन हो गया, जब लखनऊ ट्रॉमा सेंटर से पोस्टमार्टम के बाद शिवम का शव संडीला स्थित उसके आवास पहुंचा। शव वाहन के घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में रिश्तेदारों, शुभचिंतकों व स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Public outrage erupted as soon as Shivam's body arrived commotion ensued three hours one arrested
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

परिजनों ने पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया और सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव वाहन को सीधे सदर बाजार स्थित आवास तक पहुंचाया। यहां परिजनों ने सड़क पर वाहन खड़े कर दिए और शव वाहन से शव उतारने से इनकार करते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम, सीओ संडीला संतोष कुमार सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। बस अड्डा चौराहे से सदर बाजार मार्ग की ओर यातायात डायवर्ट कर दिया गया।लगभग  तीन घंटे के चले इस घटना कर्म में पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से लगातार वार्ता की और जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

Public outrage erupted as soon as Shivam's body arrived commotion ensued three hours one arrested
गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा - फोटो : amar ujala

रुपये के लेन-देन के विवाद में शिवम जायसवाल को गोली मारी गई थी। गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 





पुलिस एक आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि शेष चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और शनिवार सुबह शिवम के शव को नानामऊ घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed