{"_id":"6a023a249271149c27028835","slug":"protests-and-slogans-were-raised-at-the-municipal-corporation-headquarters-in-protest-against-privatization-by-tying-black-ribbons-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1520485-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: निजीकरण के विरोध में नगर निगम मुख्यालय में काले फीते बांधकर प्रदर्शन, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: निजीकरण के विरोध में नगर निगम मुख्यालय में काले फीते बांधकर प्रदर्शन, नारेबाजी
विज्ञापन
कानपुर। सफाई व्यवस्था के पूरी तरह निजीकरण के विरोध में सोमवार को नगर निगम मुख्यालय और जोनल कार्यालयों में कर्मचारियों ने काले फीते बांधकर काम किया। संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के तत्वावधान में मुख्यालय में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। चाचा नेहरू अस्पताल में सभा कर 14 मई को मुख्यालय में होने वाली आमसभा में ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों से पहुंचने का आह्वान किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए समिति के नेताओं ने कहा कि 11 मई से 14 मई तक कर्मचारी काला फीता बांधकर नगर निगम प्रशासन का ध्यान आकर्षित करेंगे। 14 मई को नगर निगम मुख्यालय पर आयोजित आमसभा को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर पहुंचने की अपील की गई। समिति के नेताओं ने मोतीझील मुख्यालय परिसर में घूम-घूमकर कर्मचारियों को काला फीता बांधा और नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। समिति के नेता हरिओम वाल्मीकि ने आउटसोर्स कर्मचारियों को अब तक वेतन न मिलने का मुद्दा उठाते हुए मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी से शीघ्र वेतन जारी कराने की मांग की। इसमें जयपाल सिंह, हरिओम वाल्मीकि, रमाकांत मिश्र, धीरज गुप्ता, विनोद रावत, अजीत बाघमार, सुधाकर मिश्र, उस्मान अली शाह, मुन्ना हजारिया, मुकेश वाल्मीकि, चमन खन्ना, रामगोपाल चौधरी, कमरुद्दीन आदि शामिल रहे।